देश और दुनिया में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसी क्रम में मंगलाना स्थित रिडकोर टोल प्लाजा पर भी नारी शक्ति का सम्मान कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । रिडकोर परियोजना निदेशक कैप्टन जितेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में मंगलाना टोल प्लाजा पर महिलाओं के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। साथ ही टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों में सवार महिलाओं को इस अवसर पर, सम्मान स्वरूप फूल, चॉकलेट और पेन भेंट किए गए।

रिडकोर मंगलाना टोल प्लाजा के मैनेजर खुर्शीद अहमद ने बताया कि महिला वाहन चालकों को परियोजना से जुड़ी टीम की और से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान रिडकोर आईटी इंजीनियर प्रशांत शर्मा, टोल मैनेजर पिंटू सिंह, कमल जोशी, नवीन, पुष्पेंद्र, पेट्रोलिंग इंचार्ज रामेश्वर, हुकमाराम सहित अन्य टोल प्लाजा स्टाफ कार्मिक उपस्थित रहे।
