40 वर्षों की तपस्या को मिला सम्मान: सुजानपुरा में प्रधानाचार्या अफरोज बेगम को भावभीनी विदाई, बेटियों की शिक्षा क्रांति की प्रेरणा के रूप में बनी पहचान
कुचामन सिटी उपखंड क्षेत्र के सुजानपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक ऐसा भावुक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अफरोज बेगम को उनके लगभग 40 वर्षों के गौरवमयी सेवाकाल पूर्ण होने पर भव्य सेवानिवृत्ति समारोह में विदाई दी गई। समारोह में शिक्षा, संस्कार और समर्पण की मिसाल रही अफरोज बेगम के योगदान को याद करते हुए हर आंख नम और हर दिल गर्व से भरा नजर आया। साधारण शुरुआत से असाधारण मुकाम तक का सफर अफरोज…
