विश्व साइकिल दिवस पर कुचामन में प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर कदम: प्लॉगिंग अभियान के जरिए किया कचरा संग्रहण

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर कुचामन सिटी में बरगद संरक्षण संस्थान की और से मंगलवार सुबह एक विशेष प्लॉगिंग अभियान का आयोजन किया गया, जिसने ना सिर्फ स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम भी साबित हुआ। सुबह 6 बजे, स्थानीय खेल स्टेडियम के बाहर जमा हुए प्रतिभागी साइकिलों से पहुंचे और प्लॉगिंग की गतिविधि में भाग लिया। प्लॉगिंग एक अभिनव अवधारणा प्लॉगिंग एक अभिनव अवधारणा है, जिसमें जॉगिंग और कूड़ा उठाने को एक साथ जोड़ा जाता है।…

Continue reading

“दिवंगत राहुल कुमावत को न्याय दिलाने के लिए कुमावत समाज हुआ एकजुट – कुचामन में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सीकर जिले के निवासी राहुल कुमावत की संदिग्ध दुर्घटना/मृत्यु को लेकर प्रदेशभर के कुमावत समाज में आक्रोश और पीड़ा का माहौल व्याप्त है। इसी क्रम में आज कुचामन सिटी में कुमावत समाज के प्रमुख संगठनों कुमावत विकास समिति एवं शिव मंदिर समस्त कुम्हारान ट्रस्ट के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) के जरिए सरकार के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने राहुल कुमावत की मौत के मामले में पुलिस की लापरवाही और आरोपियों से संभावित मिलीभगत को…

Continue reading

चमकते फल, छिपा ज़हर! केमिकल से पकाए फल बन सकते हैं बीमारियों की वजह

गर्मी के इस मौसम में मीठे फलों के पीछे छिपे ज़हर से सावधान रहने की ज़रूरत है। डीडवाना – कुचामन जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक विशेष अभियान के तहत फलों की गुणवत्ता की जांच शुरू की है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने कुचामन सिटी का दौरा कर ,यहां बने फलों के कोल्ड स्टोरेज काऔचक निरीक्षण कर कोल्ड स्टोरेज से फल के नमूने लिए और केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर कड़ी आपत्ति जताई। डीडवाना – कुचामन जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

Continue reading

प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी की ओर एक कदम: लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट का जागरूकता अभियान

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कुचामन सिटी में लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने एक सराहनीय पहल करते हुए स्थानीय लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया और पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प दिलाया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, वरिष्ठ सदस्य लॉयन मुरलीधर गोयल, विष्णु मोयल, तथा लियो क्लब के सचिव लियो कुणाल शर्मा ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान के अंतर्गत क्लब के सदस्यों ने प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान और उसके पर्यावरण…

Continue reading

कुचामन में जीव दया सेवा समिति ने शुरू किया शीतल जल मंदिर, समिति ने गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों ने जीता दिल

जीव दया सेवा समिति कुचामन सिटी द्वारा रविवार को सामाजिक सेवा और पशु कल्याण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत शाकंभरी माता गौशाला, स्टेशन रोड पर गौमाता को हरा चारा खिलाने और चींटियों को कीड़ी नाल में अन्न अर्पण से हुई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत बुढसू रोड पर पौधों को टैंकर से पानी पिलाया गया, और हनुमानपुरा से पदमपुरा रोड के 5 किमी जंगल क्षेत्र में वन्य जीवों के लिए पानी की…

Continue reading

“राष्ट्रीय स्तर पर चमके YKP स्कूल के सितारे, इंडियन चोकबॉल फेडरेशन की वार्षिक बैठक में हुआ भव्य सम्मान”

इंडियन चोकबॉल फेडरेशन की वार्षिक बैठक आज नागौर के कामधेनु एजुकेशन ट्रस्ट में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के पदाधिकारियों, राज्यों के सचिवों और अध्यक्षों की उपस्थिति रही। इस विशेष अवसर पर YKP (Youngest) School के होनहार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि IPS / ADGP एम.एफ. फारूकी और इंडियन चोकबॉल फेडरेशन की राष्ट्रीय सचिव डॉ. रश्मि विज ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और…

Continue reading

फार्मर रजिस्ट्री कैंप में डेगाना का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले में बना नंबर वन — राजस्व टीम हुई सम्मानित

राज्य सरकार द्वारा आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में डेगाना उपखंड क्षेत्र ने पूरे नागौर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्व विभाग की पूरी टीम को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। नागौर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में डेगाना ने शत-प्रतिशत कार्य करते हुए उत्कृष्टता दिखाई, जिसके चलते डेगाना उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश माचरा, तहसीलदार सतीश कुमार राव, नायब तहसीलदार सांजू संजय कुमार परसोया सहित समस्त पटवारी व राजस्व टीम को प्रशस्ति पत्र…

Continue reading

कुचामन के भंवर अली खान बने कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव: कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,जिम्मेदारी को बताया जनसेवा का अवसर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षा प्रकोष्ठ को एक नया और सशक्त नेतृत्व मिला है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी की अनुशंसा पर कुचामन सिटी के भंवर अली खान को प्रदेश महासचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। भंवर अली खान की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। और नव नियुक्त महासचिव को पूरे जिले और प्रदेशभर से बधाई संदेशों का तांता लग गया। नई जिम्मेदारी को…

Continue reading

बरखा जैन और ज्योति मोर के नेतृत्व में कुचामन विकास महिला मंच की नई कार्यकारिणी गठित, नई कार्यकारिणी ने दिलाया महिलाओं के लिए कुछ ‘खास’ करने का भरोसा

पूर्व पार्षद बरखा जैन को सामाजिक संस्था कुचामन विकास समिति की महिला मंच का अध्यक्ष के रूप में चुना गया है । मंगलवार को कुचामन विकास समिति की महिला ईकाई “कुचामन विकास महिला मंच” की नव निर्वाचित कार्यकारिणी (सत्र 2025-28) का गठन पूर्व अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा मंत्री की अध्यक्षता में हुआ । विकास भवन के बॉम्बे हॉल में संपन्न कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां सर्वसम्मति से बरखा रानी जैन को मंच की अध्यक्ष, एवं ज्योति मोर को सचिव पद…

Continue reading

सीरतुन नबी और इश्क-ए-रसूल की रौशनी में इस्लाहे-समाज कॉन्फ्रेंस: लाडनूं के शहरिया बास में अल्लाह और रसूल की मोहब्बत का पैग़ाम

लाडनूं के शहरिया बास स्थित हुसैनखानियों की बाड़ी में सोमवार की रात ईशा की नमाज़ के बाद एक रूहानी और समाज-सुधार से भरपूर “इस्लाहे-समाज कॉन्फ्रेंस” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जमीयत अहले-हदीस के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें देश के प्रसिद्ध इस्लामी विद्वानों ने अपने विचार रखे और लोगों को नेक राह पर चलने का पैग़ाम दिया। कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ता शेख अब्दुस्सलाम मदनी ने “सीरतुन नबी और इश्क-ए-रसूल” विषय पर एक असरदार और दिल छू लेने वाली तक़रीर पेश की। उन्होंने कहा, “मोहब्बत…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan