राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी अंडर-14 बालिका फुटबॉल टीम,लाडनूं में आयोजित हुआ चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
नागौर जिले की अंडर-14 बालिका फुटबॉल टीम को आगामी राजस्थान स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए तैयार करने के उद्देश्य से लाडनूं के एस.के. गुहराय खेल मैदान पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप 1 से 3 अगस्त तक जयपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें नागौर की टीम भाग लेगी। नागौर जिला फुटबॉल संघ के सचिव फरहत अली और उपाध्यक्ष शबीक अहमद उस्मानी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर मारवाड़ ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सोहन चौधरी के सान्निध्य में आयोजित किया गया…
