डीडवाना के राजकीय बांगड़ अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, माताओं को दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी
राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय, डीडवाना के एसएनसीयू/एलएमयू वार्ड में सोमवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण में स्तनपान के महत्व को उजागर करना और माताओं को इससे जुड़ी जानकारी देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सी. पी. नागौरा ने उपस्थित प्रसूताओं, महिलाओं और चिकित्साकर्मियों को संबोधित करते हुए स्तनपान से होने वाले…
