जयपुर : अभिमन्यु शर्मा राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के बने अध्यक्ष , 58 मतों से की जीत दर्ज

जयपुर में राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में अभिमन्यु शर्मा ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिव शंकर अग्रवाल को 58 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव प्रक्रिया: उत्साह और भागीदारी चुनाव बुधवार को शासन सचिवालय, जयपुर में संपन्न हुआ। मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें सचिवालय सेवा के अधिकारियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। मतदाताओं ने अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करते हुए अभिमन्यु शर्मा को भारी बहुमत से…

Continue reading

घाटवा में 21 अगस्त को होगा श्री देवनारायण मंदिर प्रसादी महोत्सव, तैयारियाँ पूरी

घाटवा में श्री देवनारायण मंदिर प्रसादी महोत्सव 21 अगस्त 2025, गुरुवार को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।इसके लिए आयोजित श्री देवनारायण मंदिर विकास समिति घाटवा की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी परंपरा अनुसार वार्षिक यह आयोजन घाटवा स्थित मंदिर प्रांगण में दादरवाल परिवार के सौजन्य से सम्पन्न होगा। समिति अध्यक्ष एवं खारिया सरपंच डॉ. देवीलाल दादरवाल ने बताया कि महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए समाजजनों की जिम्मेदारियाँ तय कर दी गई हैं। सभी…

Continue reading

पुत्र की लंबी उम्र व मंगलकामना के लिए महिलाओं ने धूमधाम से मनाया बछ बारस पर्व

भाद्रपद मास की द्वादशी तिथि पर मनाया जाने वाला बछ बारस का पर्व बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार इस दिन महिलाएं गौ माता व बछड़े की पूजा कर अपने पुत्र की लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। सुबह से ही कस्बे व ग्रामीण अंचलों में महिलाओं की भीड़ गाय व बछड़े की पूजा-अर्चना करने के लिए एकत्रित हुई। मंगल गीतों के साथ महिलाओं ने गाय व बछड़े के माथे पर…

Continue reading

राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, सद्भावना दिवस पर याद किए योगदान

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बुधवार को शहर के कनोई पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षदों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए संकल्प लिया कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रीय एकता, शांति और सौहार्द को बढ़ावा देंगे। गौरतलब है कि हर साल 20 अगस्त को पूरे देश में सद्भावना दिवस मनाया जाता है, जो राजीव गांधी के जन्मदिन को समर्पित है। इस दिवस का उद्देश्य समाज…

Continue reading

गौसेवा और जनसुनवाई के बीच सादगी से मनाया राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने जन्मदिन

गौसेवा और जनसुनवाई के बीच सादगी से मनाया राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने जन्मदिन पिता स्व. रामेश्वर लाल चौधरी को दी श्रद्धांजलि, राजनीतिक गुरु स्वर्गीय हरीश चन्द्र कुमावत को भी अर्पित की पुष्पांजलि राजस्थान सरकार में राजस्व ,उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने बुधवार को कुचामन सिटी में अपना जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण ढंग से मनाया।दिन की शुरुआत उन्होंने अपने पिता, दिग्गज किसान नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रामेश्वर लाल चौधरी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।…

Continue reading

कुचामन निलंबन पर डोटासरा का तीखा वार: लोकतंत्र की हत्या और भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण

कुचामन निलंबन पर डोटासरा का तीखा वार: लोकतंत्र की हत्या और भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण कुचामन नगर परिषद के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला के निलंबन को लेकर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दिग्गज नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है। डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे लोकतंत्र की “खुली हत्या” करार दिया और कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से राजनीतिक दुश्मनी के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही…

Continue reading

कुचामन निलंबन विवाद पर महिला कांग्रेस का हमला: लोकतंत्र की हत्या और दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

कुचामन नगर परिषद के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला के निलंबन को लेकर अब महिला कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या और जनता के साथ अन्याय करार दिया। सारिका चौधरी ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को बीच कार्यकाल में निलंबित करना भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक की साज़िश को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले के पीछे लोकतांत्रिक परंपराओं को कुचलने…

Continue reading

कुचामन नगर परिषद में भूचाल : सभापति और उपसभापति दोनों निलंबित, सियासी समीकरण बदलने शुरू

कुचामन नगर परिषद में भूचाल : सभापति और उपसभापति दोनों निलंबित, सियासी समीकरण बदलने शुरू डीडवाना-कुचामन जिले की राजनीति में लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर आज सरकार ने बड़ा फैसला सुनाते हुए एक साथ नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला दोनों को निलंबित कर दिया। यही नहीं, हेमराज चावला को पार्षद पद से भी हटा दिया गया है। विभागीय जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिससे नगर परिषद और…

Continue reading

कुचामन सिटी : कुचामन नगर परिषद आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रही, परिषद को पटरी पर लाने की मांग

कुचामन सिटी नगर परिषद की बिगड़ती आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता को दूर करने की मांग उठी है। परिषद उपसभापति हेमराज चावला ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि करीब 20 माह पहले हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से परिषद की वित्तीय स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। करोड़ों रुपये के विकास कार्य व सफाई ठेकेदारों के भुगतान अटके पड़े हैं, वहीं लगभग 3 करोड़ रुपये बिजली विभाग के भी बकाया बताए जा रहे हैं। पिछले 16–17 महीनों से पार्षदों के मानदेय तक का…

Continue reading

जाँच कार्यों के निजीकरण के विरोध में उबाल : डीडवाना पहुँचे जिलेभर के आक्रोशित लैब टेक्नीशियन, सौंपा ज्ञापन

प्रदेशभर के लैब टेक्नीशियन इन दिनों गुस्से में हैं। राजस्थान सरकार द्वारा जांच कार्यों को हब एंड स्पोक मॉडल के तहत निजी हाथों में सौंपे जाने के फैसले के विरोध में सोमवार को जिलेभर के लैब टेक्नीशियन डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्ट्रेट पहुँचे और अखिल राजस्थान लैबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के बैनर तले अतिरिक्त जिला कलेक्टर (मुख्यालय) महेन्द्र मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सरकारी योजना को मिली थी विश्वस्तरीय पहचान संघ के जिला अध्यक्ष अमरीश माथुर एवं जिला संयोजक हनुमान प्रसाद एस.टी.ए. ने बताया कि…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan