खेल दिवस पर निकलेगी विशाल “रन डीडवाना – फिट डीडवाना” रैली

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को डीडवाना में भव्य “रन डीडवाना – फिट डीडवाना” रैली का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्रीकांत क्लब और नागौर जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में होगा। संघ के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि यह रैली खेलों के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर निकाली जाएगी। उनकी स्मृति में देशभर में हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। रैली सांय 5 बजे सुभाष सर्किल से प्रारंभ होकर 7 डी मार्ग…

Continue reading

भाडासर को मिली बड़ी सौगात: विधायक यूनुस खान ने किया 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का शिलान्यास

डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाडासर में आज विकास का एक नया अध्याय लिखा गया। क्षेत्र केविधायक एवं पूर्व मंत्री यूनुस खान ने अपने विधायक विकास कोष से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर सामुदायिक भवन निर्माण का शिलान्यास किया। यह भवन भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। भादवी बीज पर रखी विकास की नींव कार्यक्रम का शुभारंभ लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के अवतरण दिवस भादवी बीज के पावन अवसर पर हुआ। विधायक यूनुस खान…

Continue reading

हीरावती की राधिका स्वामी के दो गोल से राजस्थान ने गोवा को हराया

लाडनूं उपखंड का गाँव हीरावती सोमवार को पूरे राजस्थान के लिए गर्व का कारण बन गया। नेशनल सब जूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैम्पियनशिप में हीरावती की बेटी राधिका स्वामी ने दो गोल दागकर राजस्थान को गोवा पर शानदार जीत दिलाई। इस जीत ने साबित कर दिया कि गाँव की मिट्टी से निकली बेटियाँ भी राष्ट्रीय स्तर पर कमाल दिखा सकती हैं। अनुराधा और राधिका की जोड़ी नागौर जिला फुटबॉल संघ के सचिव सैयद फरहत अली और उपाध्यक्ष शबीक अहमद उस्मानी ने बताया कि राधिका स्वामी के…

Continue reading

कुचामन सिटी : श्री रेगर समाज पंचायत विकास समिति के चुनाव सम्पन्न, अशोक मोहनपुरिया बने अध्यक्ष

श्री रेगर समाज पंचायत पंचायत विकास समिति के द्विवार्षिक चुनाव बड़े उत्साह और लोकतांत्रिक माहौल में सम्पन्न हुए। कुचामन के श्री रैगर समाज पंचायत भवन में मतदान प्रक्रिया द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव पदों के लिए वोटिंग हुई । चुनाव में सबसे पहले कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश चन्द मोहनपुरिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर अशोक मोहनपुरिया ने 181 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रामनिवास जाटोलिया को 100 और मालचन्द सेवलिया को 80 मत…

Continue reading

“श्री कुचामन पुस्तकालय कार्यकारिणी ने नव नियुक्त सभापति सुरेश सिखवाल का किया भव्य स्वागत”

कुचामन सिटी नगर परिषद सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सुरेश सिखवाल का स्वागत करने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को श्री कुचामन पुस्तकालय कार्यकारिणी की ओर से परिषद परिसर में उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। पुस्तकालय पदाधिकारियों ने किया सम्मान स्वागत करने वालों में पुस्तकालय अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र कुमार पारीक, सचिव शिवकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कालीचरण व्यास, एडवोकेट अर्जुन कुमावत, मुरारी गौड़, विमल पारीक और सुनील माथुर शामिल रहे। सभी ने सभापति सिखवाल का अभिनंदन किया। आयुक्त व पार्षदों का भी…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लालास दहेज मृत्यु मामले में आरोपी पति सुभाष गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन पुलिस की त्वरित कार्रवाई : दहेज मृत्यु मामले में आरोपी पति सुभाष गिरफ्तार डीडवाना-कुचामन जिले की चितावा पुलिस ने दहेज मृत्यु के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सुभाष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। यह मामला बीती 20 अगस्त की रात का है, जब लालास गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका का शव उसके ससुराल के बाजरे के खेत में खेजड़ी के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला था।…

Continue reading

कुचामन सिटी : सालासर धाम के लिए श्याम छात्रावास से पदयात्रा रवाना, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

कुचामन सिटी के श्री श्याम छात्रावास एवं कोचिंग सेन्टर से रविवार को श्रद्धालुओं का जत्था सालासर बालाजी महाराज के धाम के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व छात्रावास प्रांगण में भक्तिमय माहौल के बीच यात्रियों को तिलक लगाकर, राखी बांधकर और मंगलकामनाओं के साथ विदा किया गया। छात्रावास के संरक्षक हीराराम महला, सचिव जयप्रकाश शेषमा और कमल कांत चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। यह जत्था मंगलवार को सालासर बालाजी महाराज के दरबार में धोक लगाकर परिवार, समाज…

Continue reading

कंवलाद धाम में गूंजेगा तेजा नाम – वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण व विशाल तेजा गायन महाप्रसादी 27-28 अगस्त को

परबतसर उपखंड के निकटवर्ती गाँव कंवलाद में इस बार माहौल पूरी तरह भक्ति भाव से सराबोर रहने वाला है। यहाँ 27 और 28 अगस्त को दो दिवसीय धार्मिक आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्री वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, वहीं तेजा भक्तों के लिए विशाल तेजा गायन और महाप्रसादी का विशेष आयोजन रखा गया है। गौशाला अध्यक्ष राजेन्द्र भींचर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अगस्त को दिन में जोत प्रज्वलन के…

Continue reading

कुचामन सिटी की बेटी यशस्वी राठौड़ ने एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में लहराया परचम, जीता स्वर्ण और दो रजत पदक । मंत्री विजय सिंह चौधरी ने दी शुभकामनाएं

कुचामन सिटी उपखंड के पाँचवा गांव की बेटी यशश्वी राठौड़ पुत्री दिलीप सिंह राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियन निशानेबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। यशश्वी ने युगल मुकाबले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं एकल और मिश्रित स्पर्धाओं में दो रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर…

Continue reading

परेवड़ी के लाल जीवराज सिंह राठौड़ ने सबसे ऊंची माउंटेन मैराथन में दिखाया दम । किया ये मुकाम हासिल

डीडवाना-कुचामन जिले के परेवड़ी गांव के 16 वर्षीय युवा एथलीट जीवराज सिंह राठौड़ (s/o सुरेन्द्र सिंह राठौड़) ने स्पीति मैराथन 2025 में अपने हौसले और मेहनत से सबका दिल जीत लिया। 14,000 फीट ऊंचाई पर कठिन चुनौती इस मैराथन का आयोजन करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर हुआ, जहां ऑक्सीजन बेहद कम होती है और मौसम भी कठोर रहता है। इतनी कठिन परिस्थितियों में देशभर से आए 2500 एथलीट्स ने भाग लिया। जीवराज का शानदार प्रदर्शन जीवराज ने 10 किमी की रेस को सिर्फ 1…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan