परबतसर में युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, नशा कारोबार बंद करवाने की मांग पर दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

परबतसर उपखंड कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर अचानक अफरातफरी मच गई, जब एक नशे का आदी युवक शहर में नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा बंद करवाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। दोपहर करीब 2 बजे युवक रस्सी लेकर टंकी पर चढ़ा और ऊपर से सुसाइड की धमकी देते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ते ही तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थिति गंभीर…

Continue reading

कारोबारी को विदेशी नंबर से रंगदारी की धमकी का मामला, जानकारी देने वाला गिरफ्तार — चितावा पुलिस ने किया खुलासा

डीडवाना–कुचामन जिले के चितावा थाना क्षेत्र में रंगदारी वसूली की साजिश का पर्दाफाश करते हुए चितावा पुलिस ने व्यापारी की जानकारी अपराधियों तक पहुंचाने वाले आरोपी आन्नद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया और वृताधिकारी मुकेश चौधरी की देखरेख में की गई। घाटवा निवासी कारोबारी दातार सिंह को धमकी भरे कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिले थे। नवरात्रा के दौरान सबसे पहले उन्हें +351963516681 विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसमें ‘खर्चा पानी’ की…

Continue reading

उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्ति डेटा अपलोड में तेजी लाने के लिए नागौर में सहायता कैंप शुरू,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने की मुस्लिम समुदाय से विशेष अपील

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 6 जून को UMEED (Unified Monitoring, Evaluation & Empowerment Digital) Central Portal लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल का मकसद देशभर की वक्फ सम्पत्तियों का सटीक व डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि लॉन्चिंग तिथि से 6 माह की अवधि के भीतर, यानी 5 दिसंबर तक, सभी पंजीकृत वक्फ सम्पत्तियों का डेटा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर दिया जाए। नागौर व डीडवाना–कुचामन जिले के लिए सहायता कैंप जारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी…

Continue reading

विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं सीवरेज प्रणाली के प्रति किया जागरूक

कुचामन शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली और सीवरेज परियोजना के तहत राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) द्वारा राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीणा के मार्गदर्शन और सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल संरक्षण, सीवरेज व्यवस्था और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। नई जल प्रदाय योजना से मिलने वाले लाभ बताए कैप के सामाजिक…

Continue reading

कुचामन की हेमलता का RPSC सहायक आचार्य (ज़ूलॉजी) परीक्षा में प्रथम प्रयास में हुआ चयन

कुचामन सिटी के नया शहर निवासी हेमलता, ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (ज़ूलॉजी) परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। हेमलता, श्री राजकुमार एवं सुलोचना रामचंद्रका की सुपुत्री हैं। हेमलता ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राइवेट टीचर के रूप में कार्यरत रहते हुए हासिल की। व्यस्त दिनचर्या और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर अपने सपनों को साकार किया। उनकी इस सफलता ने न केवल माता-पिता और परिवार…

Continue reading

डीडवाना–कुचामन : पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिज़ल्ट जारी: 840 अभ्यर्थी हुए सफल

राजस्थान पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का लिखित परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार डीडवाना–कुचामन जिले से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि जिले के 840 अभ्यर्थी अलग–अलग श्रेणियों में उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। डीडवाना–कुचामन जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के कुल 168 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिसके लिए अब अगला चरण—शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा (PST/PET)—दिसम्बर के द्वितीय…

Continue reading

रमेश रूलानिया हत्याकांड में बड़ी कामयाबी: मामले का मास्टरमाइंड जीतू चारण और साथी रविंद्र सिंह गिरफ्तार, 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर

कुचामन सिटी के बहुचर्चित कारोबारी रमेश रूलानिया हत्याकांड में डीडवाना–कुचामन पुलिस को लगातार मिल रही सफलताओं की कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने रोहित गोदारा–वीरेंद्र चारण गैंग के मुख्य गुर्गे और रमेश रुलानिया हत्याकांड मामले में गैंग और शूटर्स के बीच ब्रिज की भूमिका निभाने वाले जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू चारण और उसके सहयोगी रविंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत से 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि जीतू चारण इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था…

Continue reading

डीडवाना दौरे पर जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, कलेक्टर से SIR प्रगति, यातायात सुधार और अतिक्रमण हटाने पर की विस्तृत समीक्षा

जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी मंगलवार को डीडवाना के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीडवाना–कुचामन जिला कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खड़गावत से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जिले की प्रमुख विकास गतिविधियों और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में सबसे पहले जिले में चल रहे SIR अभियान की प्रगति पर बात हुई। जिला कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खड़गावत ने बताया कि जिले में SIR अभियान का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, और शेष कार्य भी निर्धारित समय सीमा के भीतर…

Continue reading

कुचामन सिटी में ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, लोक उपयोगी सेवाओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों के मुताबिक तालुका विधिक सेवा समिति, कुचामन के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल के आदेश पर ‘न्याय आपके द्वार—लोक उपयोगी सेवाओं का सुलभ और त्वरित समाधान’ विशेष अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जागृति इकाई के सदस्य और भारतीय डाक विभाग के प्रबंधक भरत कुमार राजौरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि विधिक सेवा दिवस के अवसर पर तीन माह…

Continue reading

रशीद अहमद ने राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में मारी बाजी, पाँच मॉडल और तीन टीचिंग एड, पश्चिम भारत विज्ञान मेला के लिए चयनित

शकील अहमद उस्मानी/डीडवाना, बीकानेर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मेला इस बार डीडवाना – कुचामन जिले के लाडनूं उपखंड के सारडी गांव के शिक्षक रशीद अहमद के नाम रहा, जिन्होंने टीचिंग एड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेशभर के प्रतिभागियों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित यह मेला नवाचार और वैज्ञानिक प्रतिभा का संगम साबित हुआ, जिसमें बीकानेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर तथा अजमेर–जयपुर संभागों से 20 स्कूलों की छात्र टीमों और 15 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan