
भवानी सिंह चावंडिया के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास
भारतीय जनता पार्टी कुचामन ग्रामीण मंडल में संगठन को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम तब देखा गया, जब नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चावंडिया का भव्य स्वागत समारोह डूंगरी बालाजी परिसर, कुचामन में आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें परंपरागत साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। समारोह में कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को संगठनात्मक एकता और ऊर्जा का प्रतीक बना दिया। ✍️ कार्यकर्ताओं का स्पष्ट संदेश: इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि मंडल स्तर पर जनसमस्याओं की…