कलम और हरियाली के कर्मयोगी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. प्रकाश सर्वा बने पूरे क्षेत्र के गौरव
लेखन, पर्यावरण प्रबंधन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुचामनसिटी निवासी डॉ. प्रकाश सर्वा को ‘राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं खनिज मंच तथा फॉस्टर श्री कल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर स्थित राजस्थान विद्यापीठ जनार्दन नागर विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश…
