परेवड़ी के लाल जीवराज सिंह राठौड़ ने सबसे ऊंची माउंटेन मैराथन में दिखाया दम । किया ये मुकाम हासिल

डीडवाना-कुचामन जिले के परेवड़ी गांव के 16 वर्षीय युवा एथलीट जीवराज सिंह राठौड़ (s/o सुरेन्द्र सिंह राठौड़) ने स्पीति मैराथन 2025 में अपने हौसले और मेहनत से सबका दिल जीत लिया। 14,000 फीट ऊंचाई पर कठिन चुनौती इस मैराथन का आयोजन करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर हुआ, जहां ऑक्सीजन बेहद कम होती है और मौसम भी कठोर रहता है। इतनी कठिन परिस्थितियों में देशभर से आए 2500 एथलीट्स ने भाग लिया। जीवराज का शानदार प्रदर्शन जीवराज ने 10 किमी की रेस को सिर्फ 1…

Continue reading

“हेमराज चावला का सीधा हमला – सरकारी भूमि का पट्टा मेरा पुश्तैनी हक, आरोप पूरी तरह निराधार”

कुचामन सिटी नगर परिषद में सभापति परिवर्तन को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच उपसभापति रहे हेमराज चावला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा कि “मेरे द्वारा सरकारी भूमि का पट्टा बनाने का आरोप पूरी तरह से निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा है।” “पुश्तैनी भूमि को बताया नगरपालिका की जमीन” चावला ने स्पष्ट किया कि जिस जमीन पर विवाद खड़ा किया गया है, वह उनके पूर्वजों की पुश्तैनी पट्टाशुद भूमि है और…

Continue reading

“थोपे गये सभापति का शपथग्रहण, कुचामन के इतिहास पर काला धब्बा” – हेमराज चावला

कुचामन सिटी नगर परिषद में हाल ही में हुए सभापति परिवर्तन को लेकर सियासत गरमा गई है। उपसभपति रहे हेमराज चावला ने भाजपा पार्षद सुरेश सिखवाल के शपथग्रहण को कुचामन के इतिहास का “काला अध्याय” करार दिया है। “पहली बार सत्ता के बल पर अस्थिर हुआ निर्वाचित बोर्ड” हेमराज चावला ने कहा कि नगर परिषद का गठन 1954 में हुआ था और तब से लेकर अब तक कांग्रेस और भाजपा दोनों के कई बोर्ड बने। लेकिन अब तक किसी भी सत्तारूढ़ दल ने निर्वाचित बोर्ड…

Continue reading

हादसे से सीख : अब ज़रूरत है साझा जिम्मेदारी की

डीडवाना – कुचामन जिले के जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह हुआ भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई । ये हादसा पीड़ित परिवारों की खुशियाँ ही नहीं लूट कर ले गया, बल्कि समाज को यह सोचने पर भी मजबूर कर गया कि आखिर सड़क हादसों से बचने के लिए हम कब तक सिर्फ अफसोस करते रहेंगे। गौवंश के अचानक सड़क पर आ जाने से यह दुर्घटना घटी, लेकिन यह पहला मामला नहीं है। आए दिन जिले और प्रदेश में ऐसे हादसे हो…

Continue reading

परबतसर एसडीएम पर नियमों के दुरुपयोग का आरोप, आईटी संघ ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के कार्मिकों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, डीडवाना-कुचामन इकाई ने परबतसर उपखण्ड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि सूचना सहायक से सहायक प्रोग्रामर पर पदोन्नत कार्मिकों को विभागीय स्तर से जुलाई माह में पदस्थापन आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कुछ विभागाध्यक्षों ने कार्मिकों को कार्यमुक्त नहीं किया। बाद में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग…

Continue reading

“ भीष्मपितामह स्व. हरीश कुमावत को समर्पित की सभापति की कुर्सी” – वार्ड 32 के पार्षद सुरेश सिखवाल ने संभाला नगर परिषद का कार्यभार, मंत्री विजय सिंह चौधरी का जताया आभार

कुचामन सिटी नगर परिषद कुचामन में निलंबन से खाली हुई सभापति की कुर्सी को शुक्रवार को नया मुखिया मिल गया। वार्ड 32 के पार्षद सुरेश सिखवाल ने तय मुहूर्त में नगर परिषद भवन पहुँचकर सभापति का पदभार संभाला। आयुक्त देवीलाल ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया, जिसके बाद परिषद परिसर शुभकामनाओं और बधाइयों से गूंज उठा। भाजपा के “भीष्म पितामह” को किया पद समर्पित कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सुरेश सिखवाल ने भावुक क्षणों में सभापति का पद स्वर्गीय हरीश कुमावत को समर्पित किया। उन्होंने…

Continue reading

राजस्थान बास्केटबॉल की हीरक जयंती पर डीडवाना में महाकुंभ । होगा ये बड़ा आयोजन

नागौर जिला बास्केटबॉल संघ अक्टूबर माह में डीडवाना की धरती पर ऐसा इतिहास रचने जा रहा है जिसे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। 9 से 12 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें प्रदेशभर से लगभग 60 टीमें और करीब 800 खिलाड़ी भाग लेंगे। 75 साल के गौरवशाली सफर में डीडवाना को मिला बड़ा अवसर संघ के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि राजस्थान बास्केटबॉल के 75 साल पूरे होने पर हीरक जयंती का आयोजन डीडवाना को सौंपा गया…

Continue reading

“आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी” – सभापति बनने के बाद सुरेश सिखवाल ने स्वर्गीय हरीश कुमावत को किया पद समर्पित

कुचामन सिटी नगर परिषद के नए सभापति बनने के बाद सुरेश सिखवाल का पहला कदम भावुकता से भरा रहा। आदेश जारी होते ही उनका नागा परिषद में स्वागत हुआ इसके बाद शहरभर में हुए स्वागत-अभिनंदन के बीच वे सीधे वरिष्ठ भाजपा नेता व चार बार विधायक रहे स्वर्गीय हरीश कुमावत के निवास स्थान पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्वर्गीय हरीश कुमावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी । इसके बाद सिखवाल ने स्वर्गीय कुमावत की पत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष यशोदा देवी कुमावत से…

Continue reading

मंत्री विजय सिंह चौधरी के करीबी पार्षद सुरेश सिखवाल बने कुचामन नगर परिषद के सभापति

कुचामन नगर परिषद की राजनीति में गुरुवार को बड़ा बदलाव दर्ज हुआ, जब स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर वार्ड नं. 32 के पार्षद सुरेश सिखवाल को नगर परिषद का सभापति बना दिया। आदेश के अनुसार उन्हें 60 दिनों तक अथवा राज्य सरकार के अगले आदेश तक सभापति का कार्यभार सौंपा गया है। निलंबन के बाद उपजा राजनीतिक शून्य इससे पहले परिषद के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला को स्वायत्त शासन विभाग ने निलंबित कर दिया था। विभाग की और से जारी…

Continue reading

सभापति आसिफ खान के निलंबन के बाद, कुचामन में यहां भी मनाया जश्न । जानिए वजह….

मंगलवार को स्वायत्त शासन विभाग ने अलग-अलग आदेश जारी कर कुचामन नगर परिषद के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला को निलंबित कर दिया। भाजपा खेमे की यह लंबे समय से चली आ रही कोशिश थी, जो आखिरकार कामयाब हो गई। आदेश की जानकारी सोशल मीडिया पर आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लगातार पोस्ट, रील और मीम बनाकर अपनी खुशी जाहिर की गई और आतिशबाजी करके जश्न मनाया गया। खान मोहल्ला में भी छाया उत्साह सभापति के निलंबन की…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan