हैदराबाद में चमका राजस्थान — कुचामन सिटी के शिक्षाविद् डॉ. भंवर लाल गुगड़ को मिला “भारत एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025”

राजस्थान के शिक्षा जगत के लिए गौरव का क्षण रहा, जब डीडवाना–कुचामन ज़िले के कुचामन सिटी स्थित पीएमश्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उपप्रधानाचार्य डॉ. भंवर लाल गुगड़ को दक्षिण भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान “भारत एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 5 नवम्बर को हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया, जिसका आयोजन AICTE (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा ब्रेनोविजन, हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। डॉ. गुगड़ को यह सम्मान “ज्येष्ठ…

Continue reading

एक करोड़ रुपए की लागत से बने महाराजा अग्रसेन द्वार का भव्य लोकार्पण, शहर की शान और नई पहचान बना अग्रसेन द्वार 

एक करोड़ रुपए की लागत से बने महाराजा अग्रसेन द्वार का भव्य लोकार्पण   शहर की शान और नई पहचान बना अग्रवेन द्वार  बनी एक करोड़ की अद्भुत रचना कुचामन सिटी, शिक्षा नगरी कुचामन को गुरुवार एक नई पहचान मिली जब स्टेशन रोड पर निर्मित भव्य महाराजा अग्रसेन महादेवलाल भोमराजका द्वार का लोकार्पण राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विजय सिंह चौधरी ने किया। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से बने इस प्रवेशद्वार ने न केवल शहर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं, बल्कि…

Continue reading

बरड़वा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान में दिखाई सक्रियता, थानाधिकारी बलबीर खान ने संभाली कमान – एसपी ऋचा तोमर ने दिए निर्देश, कहा “हर जीवन है अनमोल”

डीडवाना-कुचामन। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत डीडवाना – कुचामन जिले में भी पुलिस विभाग मुस्तैदी से जुटा है। इसी क्रम में बरड़वा थाना पुलिस ने थानाधिकारी बलबीर खान के नेतृत्व में बुधवार को गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। थानाधिकारी बलबीर खान ने ग्रामीणों को समझाया कि सड़क पर लापरवाही एक पल की हो सकती है, लेकिन उसका परिणाम पूरे जीवन को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा— “बिना…

Continue reading

कुचामन सिटी में श्रमिकों को पढ़ाया सुरक्षा और स्वच्छता का पाठ, आरयूआईडीपी के सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत हुआ श्रमिक जागरूकता शिविर

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत कुचामन शहर में श्रमिक सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन में, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन एवं सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से किया गया। यह कार्यक्रम शहर में चल रही नई पेयजल वितरण प्रणाली और सीवरेज परियोजना के तहत एस.टी.पी. साइट पर कार्यरत श्रमिकों के बीच आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान कैप (CAP)…

Continue reading

किसान रबी फसलों की बुवाई में जुटे — खेतों में गूंज रही ट्रैक्टरों की आवाज़, किसानों में उत्साह

कुचामन सिटी, दीपावली के बाद अब जिलेभर में रबी फसलों की बुवाई का काम जोर-शोर से शुरू हो गया है। चौमासे की फसलों में नुकसान झेल चुके किसानों के चेहरों पर इस बार उम्मीद की चमक लौट आई है। सर्दियों की दस्तक के साथ ही खेतों में गतिविधियां बढ़ गई हैं, ट्रैक्टरों की घरघराहट और हल जोतते किसानों की व्यस्तता रबी सीजन की शुरुआत का ऐलान कर रही है। खेतों में इन दिनों नमी पर्याप्त बनी हुई है, क्योंकि इस बार बारिश का दौर देर…

Continue reading

तवांग की बर्फीली ऊँचाइयों पर कुचामन का परचम —जीवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रचा इतिहास”

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना द्वारा आयोजित तवांग अंतरराष्ट्रीय मैराथन में कुचामन सिटी के परेवड़ी निवासी जीवराज सिंह राठौड़, पुत्र सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने अपने जज़्बे और फिटनेस के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान और कुचामन का नाम रोशन किया है। समुद्र तल से लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर आयोजित इस कठिन मैराथन में ठंडी हवाएं, कम ऑक्सीजन और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते प्रतिभागियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए थे लेकिन इन सभी प्रतिकूल परिस्थितियों को मात देते हुए जीवराज…

Continue reading

गौसेवा ही राष्ट्रसेवा — गोपाष्टमी पर बोले विधायक बालमुकुंद आचार्य ।कुचामन में समरिया सागर गौशाला में हुआ भव्य आयोजन

कुचामन सिटी,  गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को  श्री समरिया सागर बालाजी गौशाला में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओतप्रोत गोपाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर हवामहल विधायक एवं हाथोज़ धाम के महंत स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने भारी तादाद में  उपस्थित जन समुदाय के साथ  गौमाता की पूजा-अर्चना की, उन्हें स्नान कराया और गौसेवा का संदेश दिया।  “धर्म की राह पर चलने वालों को मिलती हैं धमकियां, पर मैं नहीं डरता” — आचार्य कार्यक्रम के दौरान स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने मंच…

Continue reading

कुचामन सिटी के अधिवक्ता बलजीत प्रधान बने रेलवे पैनल अधिवक्ता, बधाईयों का दौर जारी

कुचामन सिटी के युवा अधिवक्ता बलजीत प्रधान को भारतीय रेलवे (उत्तर पश्चिम रेलवे) की ओर से कुचामन न्यायालय में रेलवे पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। यह आदेश जोधपुर मंडल प्रबंधक कार्यालय से जारी हुआ। उनकी इस नियुक्ति से पूरे शहर में हर्ष की लहर दौड़ गई और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया । इस अवसर पर कुचामन ब्राह्मण समाज एवं शहर के नागरिकों ने बलजीत प्रधान का स्नेहपूर्वक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में एडवोकेट रतन प्रधान, बलराम प्रधान, डॉक्टर प्रशांत तिवाड़ी, राजकुमार गौड़, विमल…

Continue reading

जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैष्णव के नेतृत्व में पेंशनर्स समाज का जनसंपर्क अभियान जारी

डीडवाना, राजस्थान पेंशनर्स समाज, जिला डीडवाना-कुचामन द्वारा पेंशनर्स के हितों को सुदृढ़ करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रवक्ता मनवर अली उसमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की गत त्रैमासिक बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार, जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैष्णव के सानिध्य में डीडवाना शहर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में पेंशनर्स से व्यक्तिगत रूप से मिलकर संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस जनसंपर्क अभियान का…

Continue reading

“KKYB की मुहिम ला रही रंग — छोटी बेरी के मलकाण परिवार ने बिना दहेज, बिना रस्मों के की,मिसालभरी शादी”

डीडवाना : समाज में सादगी और दहेज-मुक्त विवाह की परंपरा को बढ़ावा देने के लिए KKYB (कायमखानी यूथ ब्रिगेड) की मुहिम लगातार नई ऊंचाइयाँ छू रही है। इसी कड़ी में छोटी बेरी के मलकाण (सेदखानी) परिवार ने KKYB की प्रेरणा से एक और समाज में एक और मिसाल पेश की। परिवार ने अपने लाड़ले बेटे आरिफ़ खान का निकाह पूरी सादगी से और बिना किसी लेन-देन के मात्र एक नारियल लेकर संपन्न किया। शादी में किसी भी तरह की दिखावटी रस्म, बान, मेंहदी, बैंड या…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan