कुचामन सिटी में हरियाली का नया अध्याय: मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत विकसित हुआ विशाल ग्रीन ज़ोन
राजस्थान सरकार द्वारा शहरी श्रमिकों को आर्थिक संबल प्रदान करने और शहरों को स्वच्छ–हरित बनाने हेतु चलाई जा रही मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना कुचामन सिटी में उल्लेखनीय सफलता का उदाहरण बन गई है। नगर परिषद की विशेष निगरानी में चलाए गए पौधारोपण अभियान ने शहर में हरियाली के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अभियान के तहत शहर के न्यू फायर स्टेशन, मेघवाल समाज श्मशान, कुमावत समाज श्मशान, शाकम्मरी माता मंदिर परिसर सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर नीम, बरगद, पीपल, कंरज, गुलेर, कनेर, शीशम,…
