डीडवाना : बेटियों ने फुटबॉल में दिखाया दम, सेमीफाइनल में रखा कदम
जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 1 से 3 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग फुटबॉल चैंपियनशिप में नागौर की टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नागौर की बालिका टीम ने अजमेर को 3-1 से पराजित कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जिला सचिव फरहत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि नागौर की टीम पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ खेल रही है। खिलाड़ियों की फिटनेस, कोचिंग और समर्पण ने टीम को…
