“पौधे हैं तो जीवन है” — कुचामन में जीव दया सेवा समिति ने 350 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत जीव दया सेवा समिति, कुचामन सिटी द्वारा जिले के सबसे बड़े बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति ने कुल 350 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह अभियान बिमला देवी, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, संजय कुमार व आदिश कुमार झांझरी (जैन मेडिकल, लीचाना वालों) के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक अरविंद विश्नोई, नगर परिषद आयुक्त देवी लाल बोचलिया, उप…
