बंवाल में धूमधाम से मनाई गई भगवान देवनारायण जयंती
परबतसर उपखण्ड के ग्राम बंवाल में भगवान देवनारायण जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही देवनारायण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकालकर पूरे गांव में भ्रमण किया और जगह-जगह भगवान देवनारायण जी के जयकारे लगाए। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर भगवान की महिमा का बखान किया, वहीं युवाओं ने सजावट और व्यवस्था में सहयोग कर अपनी भागीदारी निभाई। मंदिर और शोभायात्रा…
