तीन दशक की बेदाग सरकारी सेवा के बाद, अब जनसेवा और गौसेवा को समर्पित होंगे डॉ. गोविंदराम चौधरी,शिष्यों ने दी ऐतिहासिक विदाई
तीन दशक से भी अधिक समय तक पशुपालन विभाग में सेवा देने के बाद क्षेत्र की जाने मानी शख्सियत डॉ. गोविंदराम चौधरी 31 जुलाई 2025 को डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के बाद रविवार को उनका सम्मान करने के लिए उनके शिष्यों—जो अब स्वयं विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी व पशुधन निरीक्षक सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं—ने कुचामन के रुद्राक्ष रिजॉर्ट में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। गौशाला में सेवा से शुरू हुआ सम्मान का दिन सम्मान समारोह से पहले…
