जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जोश रहा चरम पर, शिव ने इंडौखा को दी मात

कुचामन सिटी, कुचामन उपखंड के शिव गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हो रही 69वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष आयु वर्ग छात्र-छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरा दिन मंगलवार रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। सुबह से ही खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धा और व्यक्तिगत मुकाबलों में दमखम दिखाते हुए दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय विद्यालय और ग्रामवासियों द्वारा की गई ठहरने, जलपान और भोजन व्यवस्था की टीमों के साथ आए प्रभारियों ने जमकर सराहना की। विशेषकर नवनिर्मित वातानुकुलित इंडोर स्पोर्ट्स…

Continue reading

“भामाशाह परिवार के सहयोग से कसारी विद्यालय में पेयजल टंकी का शुभारंभ, छात्रा रितिका ने किया लोकार्पण

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कसारी (बड़ा गाँव) में मंगलवार को जनसहयोग की मिसाल पेश करते हुए श्री नन्दलाल तोषनीवाल फाउंडेशन, कोलकाता की ओर से स्वीकृत पचास हजार रुपये की राशि से निर्मित बच्चों के लिए पेयजल टंकी का लोकार्पण हुआ। इस मौके को खास तब बना दिया गया जब विद्यालय की छात्रा रितिका ने फीता काटकर टंकी का शुभारंभ किया। समारोह में भामाशाह राजेश शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा एवं उनके परिवार का विद्यालय समुदाय की ओर से माल्यार्पण और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया…

Continue reading

कुचामन की निशा कुमावत की कप्तानी में राजस्थान चौकबॉल टीम आंध्र प्रदेश रवाना

राजस्थान के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। 16वीं जूनियर नेशनल चौकबॉल चैम्पियनशिप 2025-26 में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान की बालिका टीम आज रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 26 से 28 सितम्बर तक विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में आयोजित होगी, जहां देशभर से श्रेष्ठ टीमें दमखम दिखाने उतरेंगी। कप्तानी का दारोमदार कुचामन की निशा कुमावत के कंधों पर इस बार टीम की कमान कुचामन सिटी की निशा कुमावत पुत्री सीताराम को सौंपी गई है। हाल ही में इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

Continue reading

मुफ़्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही ‘सब्ज़पोश अवॉर्ड’ से नवाज़े गए, समाज और तालीम की खिदमतों को मिला बड़ा एहतिराम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का मशहूर सब्ज़पोश ख़ानदान अपने समाजी कामों, ज़मीदारी और सूफ़ी-संतों की विरासत की वजह से मुल्क और बाहर की दुनिया में एक खास पहचान रखता है। इसी परिवार के “सब्ज़पोश हाउस” नज़दीक मस्जिद ज़ाफ़रा बाज़ार के मैदान में आयोजित ‘मोहसिने आज़म कॉन्फ्रेंस’ में इस बार राजस्थान के शेरानी आबाद से ताल्लुक़ रखने वाले मशहूर आलिम-ए-दीन, तालीमी रहनुमा और समाजसेवी मुफ़्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही शेरानी को ‘सब्ज़पोश अवॉर्ड’ से नवाज़ा गया। उन्हें यह अवॉर्ड उनकी बहुमुखी सेवाओं के ऐतराफ़ में दिया गया।…

Continue reading

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने किया संगठन का विस्तार, 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति

राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। यह तीसरी सूची अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद जारी की गई, जिसमें उपाध्यक्षों से लेकर सचिवों और जिला अध्यक्षों तक कुल 31 नाम शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार उपाध्यक्ष के पद पर जोधपुर से रेखा लोहिया, पाली से मुन्नी देवी गोदारा, बीकानेर से शर्मिला पंचारिया और झुंझुनू से तारा देवी को जिम्मेदारी…

Continue reading

कुचामन सिटी : बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में नवरात्र महोत्सव की भव्य शुरुआत

डीडवाना। बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ आचार्य नवनीत दाधीच के सानिध्य में हुआ। विशाल नौ दिवसीय नवरात्र स्थापना के अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में अधिशासी अधिकारी महेन्द्र सिंह चारण ने अपनी धर्मपत्नी सहित घट स्थापना कर देवी भगवती के प्रथम स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर आचार्य नवनीत दाधीच ने कहा कि “नवरात्रि केवल आराधना का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मशक्ति, साधना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का पावन अवसर है। माँ दुर्गा की भक्ति से…

Continue reading

राज्य मंत्री विजय सिंह ने शिव गांव में किया जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का भी किया लोकार्पण

कुचामन सिटी, 69वीं जिला स्तरीय 17/19 आयु वर्ग छात्र-छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारम्भ सोमवार को शिव के नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजस्थान सरकार के माननीय राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया। इस मौके पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) डीडवाना-कुचामन अजित सिंह देथा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवर लाल खोखर और ग्राम पंचायत शिव के प्रशासक लाला राम अणदा भी मौजूद रहे। इससे पहले शिव पहुंचे राज्यमंत्री चौधरी ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया । कार्यक्रम के दौरान…

Continue reading

नाबालिग बालिका के अपहरण के 25 दिन बाद भी पुलिस नाकाम, कुमावत समाज ने आक्रोश सभा कर दिया 9 दिन का अल्टीमेटम, प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

पिछले महीने 27 अगस्त को कुचामन सिटी में हुआ नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला, पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। घटना को 25 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक न तो बालिका बरामद हो पाई है और न ही नामजद आरोपी कमल बिजारणियां पुलिस की गिरफ्त में आया है। लगातार हो रही नाकामी से कुमावत समाज का आक्रोश अब उबाल पर है। बीती रात खारिया रोड स्थित शिव मंदिर में सैकड़ों की तादाद में कुमावत-प्रजापत समाज के लोग एकत्र हुए और आक्रोश…

Continue reading

नावां : बजरंग दल स्थापना दिवस पर हनुमान चालीसा पाठ का होगा विशेष आयोजन ,सांगलिया पीठाधीश्वर संत ओम दास जी महाराज भी रहेंगे उपस्थित

नावां शहर में आगामी 8 अक्टूबर को बजरंग दल स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को सांगलिया पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 संत ओम दास जी महाराज को आयोजन समिति की ओर से विशेष आमंत्रण प्रदान किया गया। आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि स्वयं सांगलिया पीठ पहुंचे और पीठाधीश्वर से विनम्र निवेदन कर कार्यक्रम में सादर उपस्थित रहने का आग्रह किया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए संत ओम दास जी महाराज ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं…

Continue reading

ऐसे आयोजनों की मुआशरे की इस्लाह में अहम भूमिका – कॉमरेड अब्बास खान

ऐसे आयोजनों की मुआशरे की इस्लाह में अहम भूमिका – कॉमरेड अब्बास खान रजा-ए-ख्वाजा इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में 712 प्रतिभागियों ने लिया भाग, कुचामन सिटी सहित प्रदेश के तीन केंद्रों पर हुआ आयोजन कुचामन सिटी, मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत रजा-ए-ख्वाजा जामा मस्जिद, आजाद चौक नरैना की ओर से रविवार को आयोजित अजीमुश्शान रजा-ए-ख्वाजा इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता प्रदेश के तीन अलग-अलग केंद्रों पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य आवाम की इस्लाह करना और घर-घर तक दीन की बातों को आसान तरीके से पहुंचाना बताया गया।…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan