त्याग और कुर्बानी का प्रतीक – ईद-उल-अज़हा पर्व 7 जून को

इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व, ईद-उल-अज़हा (जिसे बकरीद भी कहा जाता है), कुचामन सिटी और इसके आसपास के क्षेत्रों में आगामी 7 जून, शनिवार को पूरे धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह इंसानियत, त्याग और समर्पण का एक जीवंत प्रतीक भी है। धार्मिक पृष्ठभूमि और महत्व मदरसा इस्लामिया सोसायटी के सदस्य मईनुद्दीन शेख ने बताया की ईद-उल-अज़हा इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जिलहिज्जा की 10 तारीख को मनाया जाता है। यह…

Continue reading

हज यात्रा 2025: 462 चयनित यात्रियों के लिए 16-17 अप्रैल को विशेष प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर

हज यात्रा 2025 में शामिल होने वाले डीडवाना – कुचामन और नागौर जिले के चयनित हज यात्रियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नागौर गोपाल जीनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल डीडवाना – कुचामन और नागौर जिले के कुल 462 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से यह दो दिवसीय कार्यक्रम 16 और 17 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हज यात्रियों को मक्का और…

Continue reading

कुचामन में दिखा ईद का चांद, सोमवार को मनाया जाएगा ईद उल फितर का पर्व

रविवार शाम को 29वें रोजे के इफ्तार के बाद जैसे ही चांद नजर आया, पूरे शहर में ईद उल फितर की तैयारियां तेज हो गईं। कुचामन की फिजाओं में खुशियों की गूंज सुनाई देने लगी। मदरसा इस्लामिया सोसायटी के सदर मोहम्मद सलीम कुरैशी ने इस अवसर पर शहर के मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए एक विशेष संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, “आज रविवार की शाम ईद का चांद नजर आ गया है और इसी के साथ यह तय हो गया कि सोमवार को पूरे उमंग और…

Continue reading

माह-ए-रमजान की अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा

माह-ए-रमजान की अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा हर मस्जिद नमाजियों से रही गुलजार, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआएं मुकद्दस रमजान माह के 27वें रोजे के दिन शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर की तमाम मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी नजर आईं, जहां रोजेदारों ने अल्लाह के दर पर सजदा कर देश और प्रदेश की खुशहाली, अमन-ओ-अमान और भाईचारे की दुआएं मांगी। रमजान को नम आंखों से किया विदा रमजान का…

Continue reading

शहर में गूंजे गणगौर के गीत, महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

“भंवर म्हाने पूजण दे… गणगौर” के मधुर स्वर से गूंजते कुचामन शहर की गलियों में गणगौर महोत्सव का उल्लास चरम पर है। कुंवारी कन्याओं के मनचाहा वर पाने और नवविवाहिताओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ यह पावन पर्व पूरे 16 दिनों तक श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। गणगौर, राजस्थान की पारंपरिक आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें महिलाएं और युवतियां सोलह श्रृंगार करके माता गौरी और भगवान शिव की पूजा करती हैं। इस अवसर पर…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan