कुचामन सिटी : बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में नवरात्र महोत्सव की भव्य शुरुआत

डीडवाना। बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ आचार्य नवनीत दाधीच के सानिध्य में हुआ। विशाल नौ दिवसीय नवरात्र स्थापना के अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में अधिशासी अधिकारी महेन्द्र सिंह चारण ने अपनी धर्मपत्नी सहित घट स्थापना कर देवी भगवती के प्रथम स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर आचार्य नवनीत दाधीच ने कहा कि “नवरात्रि केवल आराधना का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मशक्ति, साधना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का पावन अवसर है। माँ दुर्गा की भक्ति से…

Continue reading

ऐसे आयोजनों की मुआशरे की इस्लाह में अहम भूमिका – कॉमरेड अब्बास खान

ऐसे आयोजनों की मुआशरे की इस्लाह में अहम भूमिका – कॉमरेड अब्बास खान रजा-ए-ख्वाजा इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में 712 प्रतिभागियों ने लिया भाग, कुचामन सिटी सहित प्रदेश के तीन केंद्रों पर हुआ आयोजन कुचामन सिटी, मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत रजा-ए-ख्वाजा जामा मस्जिद, आजाद चौक नरैना की ओर से रविवार को आयोजित अजीमुश्शान रजा-ए-ख्वाजा इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता प्रदेश के तीन अलग-अलग केंद्रों पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य आवाम की इस्लाह करना और घर-घर तक दीन की बातों को आसान तरीके से पहुंचाना बताया गया।…

Continue reading

क्षमा का भाव अपनाओ, जीवन सुखद और सुंदर बन जाएगा – साध्वी श्री गुप्ती प्रभा

क्षमा का भाव अपनाओ, जीवन सुखद और सुंदर बन जाएगा – साध्वी श्री गुप्ती प्रभा जैन समाज ने श्रद्धा और उल्लास से मनाया भगवती संवत्सरी महापर्व जैन समाज ने परम पावन भगवती संवत्सरी महापर्व का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थानीय जैन भवन में किया। इस अवसर पर साध्वी श्री गुप्ती प्रभा जी सहित अन्य साध्वी वृंद ने प्रवचन, वाचन और भक्ति गीतिकाओं के माध्यम से समाजजनों को धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी। “क्षमा से सजता है जीवन” – साध्वी श्री…

Continue reading

कुचामन सिटी : सालासर धाम के लिए श्याम छात्रावास से पदयात्रा रवाना, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

कुचामन सिटी के श्री श्याम छात्रावास एवं कोचिंग सेन्टर से रविवार को श्रद्धालुओं का जत्था सालासर बालाजी महाराज के धाम के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व छात्रावास प्रांगण में भक्तिमय माहौल के बीच यात्रियों को तिलक लगाकर, राखी बांधकर और मंगलकामनाओं के साथ विदा किया गया। छात्रावास के संरक्षक हीराराम महला, सचिव जयप्रकाश शेषमा और कमल कांत चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। यह जत्था मंगलवार को सालासर बालाजी महाराज के दरबार में धोक लगाकर परिवार, समाज…

Continue reading

श्री चारभुजा मंदिर परिसर में श्रीराधा नाम संकीर्तन से गूंजी भक्ति रस की धारा

कुचामन सिटी के पुरानी धान मंडी स्थित श्रीचारभुजा मंदिर परिसर रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अनुपम केंद्र बन गया। रसोत्सव मंडली के तत्वाधान में आयोजित श्रीराधा नाम संकीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम में भजन गायक मुकेश राजपुरोहित ने अपने मधुर स्वरों से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि हर कोई ‘राधे-राधे’ की धुन में झूम उठा। पंडित कन्हैया लाल शास्त्री ने संकीर्तन की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि नाम संकीर्तन से मन को शांति और आत्मा को…

Continue reading

लायंस क्लब की भव्य कांवड़ यात्रा सम्पन्न, ‘आओ खुशियाँ बाँटें’ अभियान के तहत सामाजिक सौहार्द और भक्ति का अनुपम संगम

लायंस क्लब कुचामन सिटी द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को “आओ खुशियाँ बाँटें” सेवा अभियान के अंतर्गत एक भव्य एवं श्रद्धा से परिपूर्ण कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक उत्साह को जीवंत किया, बल्कि समाज में सेवा और सौहार्द की भावना को भी मजबूती प्रदान की। गायत्री मंदिर से शुरू हुई यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा शहर यात्रा की शुरुआत स्थानीय गायत्री मंदिर से हुई, जहाँ उपस्थित श्रद्धालु कांवड़ियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गंगाजल भरा। तत्पश्चात…

Continue reading

कुचामन के शिवभक्तों की आस्था का अद्भुत उदाहरण: 130 किमी पैदल चलकर बाबा बैद्यनाथ धाम में चढ़ाई कावड़

सावन माह में शिवभक्ति की पराकाष्ठा को साकार करते हुए कुचामन सिटी के 12 शिवभक्तों ने वाराणसी से लेकर झारखंड तक की एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक यात्रा पूरी की। यह यात्रा वाराणसी के काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन से आरंभ हुई और सुल्तानगंज (बिहार) से पवित्र गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) तक 130 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा के रूप में संपन्न हुई। यात्रा में शामिल रहे महावीर प्रसाद मूंदड़ा ने बताया कि कावड़ यात्रा से पूर्व कुचामन के सभी…

Continue reading

राष्ट्रीय अधिवेशन में कुचामन के हर्षित अग्रवाल हुए सम्मानित — गौभक्त की उपाधि से नवाजे गए

राष्ट्रीय अधिवेशन में कुचामन के हर्षित अग्रवाल हुए सम्मानित — गौभक्त की उपाधि से नवाजे गए नागौर में आयोजित कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ सम्मान, संतों से मिला आशीर्वाद नागौर स्थित विश्वस्तरीय गौ चिकित्सालय में आयोजित कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन में कुचामन सिटी के समाजसेवी हर्षित अग्रवाल को गौभक्त की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर देशभर से हजारों की संख्या में कामधेनु सैनिक, गौसेवक और संत-महात्मा उपस्थित रहे गौसेवा के क्षेत्र में निरंतर समर्पित कार्यों को देखते हुए…

Continue reading

“कुचामन में गूंजा या हुसैन का नारा: 6 ताजियों के भव्य जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, अदब-अकीदत और एकता की मिसाल बना मुहर्रम पर्व”

कुचामन में परंपरागत श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम पर्व हजारों की भीड़ के साथ निकले 6 ताज़िए इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे, हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में दी गई शहादत की याद में रविवार को कुचामन सिटी में मुहर्रम का पर्व परंपरागत श्रद्धा, अकीदत और अनुशासन के साथ मनाया गया। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सामूहिकता का बेहतरीन उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।कुचामन शहर…

Continue reading

गौसेवा के प्रति समर्पण का मिला सम्मान – अंकित शर्मा बने गऊ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष

गौ माता की सेवा और संरक्षण को समर्पित कार्यों का सम्मान करते हुए, गऊ रक्षा दल राजस्थान ने कुचामन सिटी के कुकनवाली गांव के युवा गौभक्त अंकित शर्मा को डीडवाना-कुचामन जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें गऊ रक्षा दल राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी कृष्ण गिरी जी महाराज एवं जिला प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ द्वारा सौंपी गई। गौ माता की सेवा में निरंतर सक्रिय गौरतलब है कि अंकित शर्मा पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौ माता की सेवा, संरक्षण व उपचार…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan