देश ने खोया जांबाज़ सपूत: राष्ट्रपति पदक विजेता सूबेदार मेजर यासीन खान को सीआरपीएफ ने दी अंतिम सलामी
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में वर्षों तक वीरता व समर्पण की मिसाल रहे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सूबेदार मेजर यासीन खान का सोमवार मध्यरात्रि दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 85 वर्षीय यासीन खान के निधन से न केवल डीडवाना बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के कायम नगर निवासी यासीन खान सेवा-निवृत्ति के बाद भी सामाजिक सरोकारों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे कायमखानी कब्रिस्तान, छात्रावास और समाजहित के अन्य कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते…
