कुचामन सिटी में 10 अगस्त को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का होगा आयोजन
: समाज में आपसी समरसता और विवाह योग्य युवक-युवतियों को उचित मंच प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। श्री यादें माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, जो परबतसर में आयोजित हुआ, उस पावन अवसर पर हजारों समाजबंधुओं की उपस्थिति में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया । निर्णय के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को कुचामन सिटी में शिव मंदिर परिसर में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा, जिसमें कुम्हार कुमावत प्रजापत समाज सामाजिक चेतना मंच, जिला डीडवाना-कुचामन की अहम…
