केरल चुनाव में सारिका सिंह चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी : बोलीं – “कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर, कांग्रेस करेगी केरल फतह”

केरल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर All India Congress Committee द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है ,इनमें महिला कांग्रेस की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी का नाम भीं शामिल है । इसी क्रम में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई । बैठक को के. सी. वेणुगोपाल (AICC महासचिव संगठन), सचिन पायलट (AICC महासचिव व केरल चुनाव पर्यवेक्षक), दीपा दास मुंशी (केरल प्रभारी), शशि थरूर (केरल पीसीसी अध्यक्ष व लोकसभा सांसद) और इमरान प्रतापगढ़ी (राज्यसभा सांसद)…

Continue reading

शेखावाटी चारण महासभा की बैठक संपन्न, पीथदान चारण का हुआ भव्य सम्मान, चारण ने बालिका छात्रावास के लिए 3 लाख 11 हजार रुपये का दिया सहयोग

सीकर में शेखावाटी चारण महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें समाज के संगठन, शिक्षा और विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान सहकारिता विभाग में संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत होने पर पीथदान चारण का महासभा की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। वर्तमान में डीडवाना कुचामन जिला मुख्यालय पर कार्यरत समाज रत्न भामाशाह पीथदान चारण ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए निर्माणाधीन बालिका छात्रावास, सीकर…

Continue reading

जाति के आधार पर भेदभाव अस्वीकार्य: टोंक की घटना पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी की प्रतिक्रिया, महिला कांग्रेस ने पीड़ित महिलाओं से की मुलाकात

“महिलाओं से उनकी जाति और पहचान पूछकर मदद से वंचित करना न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज को तोड़ने वाली सोच का परिचायक है।” यह कहना है राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश adhyaksh अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी का, जिन्होंने टोंक जिले की हालिया घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि Rajasthan के Tonk district के करेड़ा गांव से जुड़ा है । जहां भाजपा के एक पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर आरोप है कि उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं से पहले उनकी जाति…

Continue reading

सात वर्षीय ज़ोहेर सिद्दीकी ने रखा पहला रोज़ा, परिवार में खुशी और फख्र का माहौल

कुचामन सिटी के गुलाब बाड़ी निवासी जुबैर अहमद सिद्दीकी और सकीना सिद्दीकी के सात वर्षीय पुत्र ज़ोहेर सिद्दीकी ने रमज़ान माह के पांचवें रोज़े के मौके पर अपने जीवन का पहला रोज़ा रखकर परिवार को खुशी और गर्व का अनमोल तोहफा दिया। कम उम्र में इबादत के प्रति इस जज़्बे ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया। रमज़ान की बरकतों के साए में ज़ोहेर ने बड़े शौक़ और एहतमाम के साथ सहरी में हिस्सा लिया। चाचा वकार सिद्दीकी और चाची सबा रशीद ने ज़ोहेर को…

Continue reading

साल 2028 में हनुमान बेनीवाल की सरकार बने, इसी संकल्प के साथ निकली वाहन यात्रा — तेजाजी महाराज से मांगा आशीर्वाद

साल 2028 में हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की राजस्थान में सरकार बनने के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं ने आस्था और उत्साह से भरी एक भव्य वाहन यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा मिंडा से प्रारंभ होकर सुरसुरा स्थित लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के धाम तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने धोक लगाकर विजय और जनकल्याण का आशीर्वाद मांगा। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ता मालीराम बिजारणिया, सोहनलाल ओला, पहलाद, निर्मल चौधरी, फूलचंद ओला सहित उनकी पूरी टीम ने किया। वाहन यात्रा…

Continue reading

कुचामन फिर गैंगस्टरों के निशाने पर? विदेशी नंबरों से रंगदारी कॉल, भाजपा नेता तक पहुंची धमकी

साल 2025 में रंगदारी कॉल और कारोबारी रमेश रुलानियां की हत्या से दहला कुचामन शहर नए साल 2026 की शुरुआत में एक बार फिर दहशत के माहौल में है। विदेशी नंबरों से धमकी भरे वॉइस कॉल और वॉइस मैसेज का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। बीते एक सप्ताह में शहर के तीन लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए रंगदारी की धमकियां मिली हैं। ताजा मामला शनिवार को सामने आया, जब डीडवाना–कुचामन जिले के एक वरिष्ठ और चर्चित भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को…

Continue reading

राजस्थान में कांग्रेस की महिला राजनीति को नई दिशा देने की तैयारी, जयपुर में होगा , ‘नेतृत्व-सृजन’ नाम से विशेष प्रशिक्षण शिविर, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के नेतृत्व में आगामी 14 और 15 फरवरी को दो दिवसीय “नेतृत्व-सृजन” विषयक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगी। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, संगठनात्मक मजबूती बढ़ाना और राजनीतिक तथा सामाजिक…

Continue reading

खुदा अपने वलियों से होता है राज़ी ,मिलेगी ये दर से हमें सरफ़राज़ी……मारोठ में हाजी बाबा का सालाना उर्स अकीदत और सूफियाना रंग में संपन्न,

मारोठ में सूफी संत हाजी बाबा का सालाना उर्स पूरे अकीदत, एहतराम और रूहानी माहौल के बीच संपन्न हो गया। उर्स के मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से चादर चढ़ाई गई, जबकि असर और मगरिब की नमाज के दरमियान विशेष चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस दौरान दरगाह परिसर सूफियाना कलामों और दुआओं की सदाओं से गूंज उठा, जिससे पूरा माहौल इबादत और भाईचारे की भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत कव्वाली से हुई, जहां कव्वालों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से…

Continue reading

मकराना में चाईनीज मांझा का गोरखधंधा बेनकाब, भारी मात्रा में मांझा जब्त — दुकानदार गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में अवैध चाईनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ मकराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धातु निर्मित प्रतिबंधित चाईनीज मांझा के साथ एक दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस थाना मकराना की टीम ने स्टेशन रोड बोरावड़ इलाके में दबिश देकर 16 रोल अवैध चाईनीज मांझा जब्त किए और आरोपी मोहम्मद आकिब को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशों में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी विकी नागपाल (आरपीएस) के सुपरविजन में की…

Continue reading

राजस्थान में संगठित अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर सख्त रुख,डीजीपी शर्मा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक

राजस्थान में सक्रिय आपराधिक गैंगों और हार्डकोर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्यभर के संगठित अपराध से प्रभावित जिलों और रेंजों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में सक्रिय अपराधी गैंगों की पहचान कर उनके विरुद्ध निर्णायक और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। डीजीपी शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि “धमकी, वसूली, फायरिंग और…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan