नागौर में सांसद हनुमान बेनीवाल की रोज़ा इफ्तार पार्टी में पहुंचे हजारों रोजेदार, हिंदू भाइयों ने खुलवाया रोज़ा — दिखा सांप्रदायिक सद्भाव

पवित्र रमज़ान माह के 25 रोजे के दिन रविवार को नागौर स्थित सूफी साहब की दरगाह परिसर के ग्रीन हाउस में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों रोज़ेदारों ने एक साथ रोज़ा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार कार्यक्रम के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव का सुंदर नजारा भी देखने को मिला, जब हिंदू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों को रोज़ा खुलवाया। कार्यक्रम में लोगों…

Continue reading

मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास: मेड़ता सिटी के मोहम्मद इरफान कायमखानी ने UPSC में हासिल की 646वीं रैंक, बहन-बहनोई बने कामयाबी की सीढ़ी 

नागौर जिले के मेड़ता सिटी के निवासी मोहम्मद इरफान कायमखानी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 646वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार, शहर और समाज का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और संघर्ष भरी परिस्थितियों के बीच पले-बढ़े इरफान की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। इरफान मेड़ता सिटी निवासी इशाक खान खोखर और माता बिल्किस बानो के पुत्र हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद इरफान ने अपने…

Continue reading

नागौर में एएनटीएफ की नई चौकी शुरू: एटीएस, एजीटीएफ एवं एएनटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. ने किया वर्चुअल शुभारंभ

नागौर जिला मुख्यालय पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की नई चौकी विधिवत शुरू कर दी गई है। गुरुवार को एटीएस, एजीटीएफ एवं एएनटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की छह नवसृजित चौकियों का उद्घाटन किया, जिनमें नागौर चौकी भी शामिल है। इसके साथ ही राज्य में एएनटीएफ की कुल 16 चौकियां सक्रिय हो चुकी हैं। नागौर मुख्यालय : तीन जिले रहेंगे कार्यक्षेत्र नागौर में स्थापित यह चौकी मुख्यालय के रूप में कार्य करेगी और नागौर, डीडवाना–कुचामन तथा सीकर…

Continue reading

ऑपरेशन नीलकंठ में कुचेरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 हजार का ईनामी, स्मैक-डोडा पोस्त सप्लायर नानूराम गिरफ्तार

नागौर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नागौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुचेरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी नानूराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से स्मैक और डोडा पोस्त की सप्लाई में सक्रिय था और पुलिस की रडार पर था। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृत्ताधिकारी मूंडवा…

Continue reading

अमन और भाईचारे की दुआओं के साथ पेश हुई हज कमेटी की चादर, सूफी संत हमीदुद्दीन नागौरी के 774वें उर्स पर अकीदत का नजराना

नागौर, सूफी संत हमीदुद्दीन नागौरी रहमतुल्लाह अलैह के 774वें उर्स मुबारक के मौके पर राजस्थान हज कमेटी की ओर से दरगाह शरीफ में चादर पेश की गई।राजस्थान सरकार की स्टेट हज कमेटी के नागौर के पूर्व जिला सदस्य तबरेज खान ने बताया कि यह चादर हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और किशनपोल विधानसभा के वर्तमान विधायक अमीन कागजी की ओर से चढ़ाई गई। इस दौरान उन्होंने सूफी संत की मजार पर चादर चढ़ाकर अकीदत के फूल पेश किए और देशभर में अमन, भाईचारे और खुशहाली…

Continue reading

बेटियों ने जारी रखा जीत का सिलसिला : राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप में जयपुर को 5-0 से हराकर फाइनल में पहुंची नागौर की टीम

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में नागौर की टीम ने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में मेज़बान जयपुर को करारी शिकस्त दी। नागौर ने मुकाबले में जयपुर पर 5-0 से जीत दर्ज कर एकतरफा अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया। इस बड़ी जीत के साथ नागौर की टीम अब खिताबी मुकाबले में बीकानेर से भिड़ेगी। संगठित मेहनत और कोचिंग का नतीजा टीम कोच शादाब उस्मानी, टीम प्रभारी सरिता और मैनेजर राजेश गढ़वाल हीरावती के नेतृत्व में…

Continue reading

अल्पसंख्यक छात्रावासों व महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को दी गई विस्तृत जानकारी

नागौर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय एवं हॉस्टल्स में प्रवेश को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत “प्रवेश हेतु शैक्षणिक संस्थानों का दौरा एवं छात्र-छात्राओं से संपर्क कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आज जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर एवं वरिष्ठ लिपिक नवीन सिवर ने जिला मुख्यालय नागौर पर स्थित राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, राजकीय माड़ी बाई गर्ल्स कॉलेज, बीआर मिर्धा महाविद्यालय, राजकीय…

Continue reading

समाजसेवी नरेश जैन को मिला ‘कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025’, जीवदया और सेवा कार्यों के लिए हुआ सम्मान

नागौर जिले के बड़ी खाटू में स्थित अखिल भारतीय कबीर मठ की ओर से आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में कुचामन सिटी के जाने-माने समाजसेवी एवं जीव दया प्रेमी नरेश जैन को ‘कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और जीवदया के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया, जो न केवल उनके लिए, बल्कि कुचामन सिटी के लिए भी गर्व का विषय है। यह समारोह संत कबीर की 628वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव…

Continue reading

डीडवाना – कुचामन और नागौर जिलों के सभी मदरसों में हुआ शपथ समारोह

डीडवाना-कुचामन और नागौर जिलों के सभी मदरसों में हुआ शपथ समारोह विद्यार्थियों ने ली समृद्ध, स्वच्छ, स्वस्थ, हरित और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की शपथ राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को डीडवाना-कुचामन और नागौर जिलों के सभी मदरसों में भव्य शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य के समग्र विकास में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan