किसानों का हल्ला बोल — डीडवाना कलेक्ट्रेट का होगा घेराव

डीडवाना में किसानों की कस्टोडियन (कब्जा मुक्त) जमीन को सरकारी कार्यालयों के लिए जबरन आवंटित किए जाने के विरोध में अब किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। इसी मुद्दे को लेकर किसान संघर्ष समिति और अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट डीडवाना पर “कलेक्ट्रेट घेराव व आम सभा” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। किसान सभा के कॉमरेड अब्बास खान ने जानकारी दी कि किसानों की जमीनों पर सरकारी…

Continue reading

बरड़वा थाना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दीनदारपुरा प्रशासक को धमकी देने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन जिले के बरड़वा थाना प्रभारी बलवीर खान और उनकी टीम ने अपनी प्रभावी और तत्पर कार्रवाई से एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं। बैंक लोन वसूली के लिए धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 24 घंटे में पकड़ लिया। 22 अक्टूबर को दीनदारपुरा के प्रशासक और निवर्तमान सरपंच नाथूराम ने थाना बरड़वा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर रुपए की मांग…

Continue reading

डीडवाना की छोटी खाटू में जाट समाज का पहला तहसील स्तरीय सम्मान समारोह — संत श्री सोहनी बाई जी के सानिध्य में 50 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, तेजाजी की प्रामाणिक जीवनी का विमोचन

डीडवाना के छोटी खाटू में रविवार को इतिहास रचते हुए जाट समाज का प्रथम तहसील स्तरीय सम्मान समारोह बड़े हर्ष और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। समाज भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन संत श्री सोहनी बाई जी के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के 50 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं और राजकीय सेवाओं में नव नियुक्त युवाओं का सम्मान समाज की ओर से किया गया। साथ ही डॉ. रामरतन लटियाल द्वारा लिखित पुस्तक “सत्यवादी वीर तेजाजी — प्रामाणिक जीवनी”…

Continue reading

मुफ़्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही शेरानी को मिला “क़ुत्ब-ए-बनारस अवार्ड” और “दाई-ए-इस्लाम” का खिताबइस्लामी, तालीमी और समाजी खिदमात के लिए बनारस में हुआ एज़ाज़

डीडवाना के शेरानी आबाद के जाने-माने आलिमे-दीन मुफ़्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही शेरानी को बनारस की मशहूर तंजीम “तहरीक-ए-फलाह-ए-उम्मत” की जानिब से “क़ुत्ब-ए-बनारस अवार्ड” और “दाई-ए-इस्लाम” के मानद खिताब से नवाज़ा गया। यह एज़ाज़ “मुहसिने इंसानियत कॉन्फ़्रेंस” के दौरान अता किया गया, जो उर्से कबीर शाह के मौके पर कमालपुर, बनारस की मशहूर दरगाह ख़ानक़ाहे ख़ैरिया में मुनक्किद हुई। अवॉर्ड और खिताब मुफ़्ती मोहम्मद उवैस ख़ैरी साहब (ख़ानक़ाहे ख़ैरिया, बनारस) के हाथों पेश किए गए। इस मौके पर शहर के उलमा, तलबा, और समाजी शख्सियात की…

Continue reading

डीडवाना में पुलिस शहीद दिवस के मौके पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर का भी आयोजन

देशभर की तरह  आज  डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने भी पुलिस शहीद दिवस पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के नेतृत्व में पुलिस लाइन डीडवाना-कुचामन में आयोजित समारोह में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में गार्ड ऑफ ऑनर, हवाई सलामी और पुष्पचक्र अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनके अमर बलिदान को याद किया। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि यह…

Continue reading

डीडवाना की अनोखी परंपरा — दीपावली पर महिलाओं का मांडणा, आस्था और समानता की मिसाल

डीडवाना शहर  इन दिनों दीपावली की रौनक में रंगा हुआ है। लेकिन इस रौनक की सबसे खास बात है — यहां की सदियों पुरानी “मांडणा प्रथा”, जो पूरे देश में अपनी तरह की एक अनोखी परंपरा मानी जाती है। इस परंपरा में दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाएं अपने घरों की बजाय बाजार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर रंगोली बनाती हैं। यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और जोश के साथ निभाई जाती है, जैसे कभी हमारे पूर्वजों के जमाने में होती थी। सदियों पुरानी…

Continue reading

सारिका सिंह बनीं कांग्रेस की स्टार प्रचारक — अंता उपचुनाव में निभाएंगी अहम भूमिका

राजस्थान की प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। AICC द्वारा जारी सूची में सारिका सिंह का नाम शामिल किया गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन द्वारा उन नेताओं को दी जाती है जो पार्टी की विचारधारा और जनसंदेश को जनता तक प्रभावशाली ढंग से पहुँचाने में सक्षम माने जाते हैं। नेतृत्व ने जताया विश्वास इस ज़िम्मेदारी के लिए सारिका सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता…

Continue reading

डीडवाना- कुचामन पुलिस की बड़ी कामयाबी — चोरी और गुम हुए 55 मोबाइल बरामद, एसपी ऋचा तोमर ने किए मालिकों को सुपुर्द

राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चल रहे “गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामदगी अभियान” में डीडवाना पुलिस ने एक और मिसाल कायम की है। साइबर टीम और विभिन्न थाना क्षेत्रों की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 55 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 8 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इन मोबाइलों को राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों से ट्रेस किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने अपने कार्यालय में आयोजित समारोह में इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों…

Continue reading

अटल निश्चय और एकाग्रता से रचा इतिहास – छोटी बेरी के मोईन खान की , हार ना मानने के जज़्बे की कहानी

अटल निश्चय और एकाग्रता से रचा इतिहास – छोटी बेरी के मोईन खान हार ना मानने के जज़्बे की कहानी इंजीनियरिंग के बाद सिविल सेवा की राह चुनी, पहले ही प्रयास में हासिल की आरएएस में सफलता डीडवाना-कुचामन जिले के छोटे से गांव छोटी बेरी के मोईन खान ने यह साबित कर दिया कि जब इरादे मजबूत हों और दिशा स्पष्ट, तो सफलता स्वयं रास्ता बनाती है। मोईन ने अपने अटल निश्चय, निरंतर मेहनत और एकाग्रता के बल पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में…

Continue reading

KKYB की मुहिम रंग ला रही — छोटी बेरी के दिलावर खानी परिवार ने पेश की मिसाल, बिना दहेज के हुआ निकाह, समाज के लिए पेश की नज़ीर

“निकाह को आसान बनाइए, रस्मों को नहीं” — इसी सोच को हक़ीक़त में उतारते हुए KKYB की पहल अब समाज में नई मिसालें कायम कर रही है। बुधवार को छोटी बेरी के प्रतिष्ठित दिलावर खानी परिवार ने एक और प्रेरणादायक कदम उठाते हुए अपने लाड़ले बेटे मनीष ख़ान का निकाह डीडवाना निवासी लतीफ़ ख़ाँ की सुपुत्री सोफिया बानो के साथ पूरी तरह से बिना लेन-देन और अनावश्यक रस्मों के संपन्न किया। निकाह समारोह सादगी और सुन्नत के अनुरूप हुआ, जिसमें महज़ एक कुरान-ए-पाक और जानमाज़…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan