जाने माने शिक्षाविद प्रेम सिंह पण्डेल(चौधरी) का निधन, छोटी खाटू में हुआ अंतिम संस्कार,कई राजनीतिक शख्सियतें पहुंची श्रद्धांजलि देने

डीडवाना–कुचामन जिले के छोटी खाटू क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी प्रेम सिंह पण्डेल(चौधरी) का निधन हो गया। उन्होंने जयपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन से शिक्षा जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत प्रेम सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव छोटी खाटू में किया गया। प्रेम सिंह पण्डेल डीडवाना के ग्रामोथान डीडवाना के संस्थापक निदेशक रह चुके थे। वे जीवनभर शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता और सर्वसमाज की सेवा में सक्रिय रहे। उनके योगदान को क्षेत्र में…

Continue reading

श्री बाँगड़ महिला महाविद्यालय में कल वार्षिकोत्सव, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और वसुंधरा राजे रहेंगी मौजूद

डीडवाना विकास परिषद समिति द्वारा संचालित श्री बाँगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना में कल मंगलवार को भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें शिक्षा, संस्कृति और छात्रा सम्मान की झलक देखने को मिलेगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के महामहिम राज्यपाल एवं महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के कुलाधिपति हरिभाऊ किशनराव बागड़े होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे करेंगी। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप…

Continue reading

बिल्लू फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, पांचवां आरोपी हरिओम बंजारा उर्फ भिण्डी गिरफ्तार

डीडवाना–कुचामन पुलिस ने ग्राम बिल्लू में युवक के साथ मारपीट कर अवैध हथियार से गोली मारने के सनसनीखेज प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी हरिओम बंजारा उर्फ भिण्डी को दबोच लिया गया है, जबकि इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीडवाना–कुचामन ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर नेमीचन्द खारिया तथा वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन…

Continue reading

डीडवाना की उम्मीद बनी डॉ. अरविंदर चौधरी, AIIMS प्रशिक्षित महिला चिकित्सक के पदस्थापन से डीडवाना क्षेत्र में मातृत्व सेवाओं में आया भरोसे का नया दौर

डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय, में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से प्रशिक्षित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंदर चौधरी की सेवाएँ शुरू होने के बाद मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। अस्पताल अब केवल इलाज का स्थान नहीं रहा, बल्कि महिलाओं और उनके परिवारों के लिए भरोसे, सुरक्षा और संवेदनशील देखभाल का केंद्र बनता जा रहा है।आंकड़ों की बात करें तो महज दो महीनों की अवधि में डॉ. अरविंदर चौधरी ने 80 से अधिक सामान्य प्रसव, 10…

Continue reading

डीडवाना के गुलाम नबी आज़ाद खान को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने वर्ल्ड पीस हार्मनी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष

शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में काम कर रही गैर-राजनीतिक संस्था वर्ल्ड पीस हार्मनी (World Peace Harmony) ने राजस्थान में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन शकील सैफी (Shakeel Saifi) ने डीडवाना के पत्रकार एवं समाजसेवी गुलाम नबी आज़ाद खान को वर्ल्ड पीस हार्मनी का राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राजस्थान में शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के…

Continue reading

जनता की बात, विधायक के साथ: विधायक यूनुस खान की नए साल पर जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं के समाधान की नई पहल

डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में नव वर्ष की शुरुआत क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद के संकल्प के साथ करते हुए क्षेत्रीय विधायक यूनुस खान ने आज से “सीधा संवाद कार्यक्रम” का विधिवत आगाज़ किया। सुबह से ही डीडवाना स्थित विधायक सेवा केंद्र पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे, जहां विधायक ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान की दिशा में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान निष्क्रांत भूमि (कस्टोडियन) से जुड़े पीड़ितों का एक प्रतिनिधि मंडल भी…

Continue reading

डीडवाना में अस्मिता बास्केटबॉल लीग का भव्य समापन, श्रीकान्त क्लब ने जीता खिताब

भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने के मकसद से आयोजित अस्मिता बास्केटबॉल लीग 2025-26 का सफल आयोजन 28 से 30 दिसंबर तक डीडवाना में किया गया। प्रदेश में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी राजस्थान बास्केटबॉल संघ को सौंपी गई थी, जिसे संघ ने नागौर जिला बास्केटबॉल संघ के सहयोग से बखूबी निभाया। तीन दिवसीय इस आयोजन में बालिकाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक जज़्बे ने खेल प्रेमियों को खासा प्रभावित किया। इस लीग में कुल…

Continue reading

डीडवाना : क़ुरैशी महासभा संस्थान राजस्थान यूथ विंग में रफीक भाटी क़ुरैशी को अहम जिम्मेदारी, बनें प्रदेश संयुक्त सचिव

क़ुरैशी महासभा संस्थान, राजस्थान के प्रदेश यूथ विंग की प्रदेश कमेटी के प्रथम विस्तार में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। इस विस्तार के तहत डीडवाना के रफीक भाटी क़ुरैशी को प्रदेश यूथ विंग में प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब सोनू फ़रीदुद्दीन क़ुरैशी की अनुशंसा पर की गई। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

Continue reading

सेवा में इंसानियत की मिसाल बने शरीफ भाई, डेढ़ लाख का चारा भेंट कर फिर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

डीडवाना के भामाशाह एवं समाजसेवी शरीफ भाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। डीडवाना क्षेत्र की बाँठड़ी गौशाला और भिंचावा गौशाला को उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का चारा डलवाकर गौ सेवा की अपनी निरंतर परंपरा को आगे बढ़ाया। इस सेवा कार्य से दोनों गौशालाओं में गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था मजबूत हुई और संचालन टीम को बड़ी राहत मिली। गौशाला संचालन टीम के महिपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शरीफ…

Continue reading

कुचामन की समस्याओं और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सभापति सुरेश सिखवाल की कलेक्टर व एसपी से अहम मुलाकात

कुचामन नगर परिषद के सभापति सुरेश सिखवाल शुक्रवार को डीडवाना दौरे पर रहे, जहां उन्होंने जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत और जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर से शिष्टाचार भेंट कर कुचामन शहर से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान सभापति सिखवाल ने विशेष रूप से कुचामन शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की आवश्यकता बताई। सभापति सुरेश सिखवाल ने कहा कि कुचामन एक व्यस्त शहर है,…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan