डीडवाना को बजट में बड़ी सौगातें: मिनी सचिवालय से लेकर 40 करोड़ के अभय कमांड सेंटर तक अहम घोषणाएँ -जीतेंद्र सिंह जोधा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रस्तुत बजट में डीडवाना क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने विकसित राजस्थान @2047 की संकल्पना को साकार करने की दिशा में डीडवाना के आधारभूत ढाँचे, प्रशासनिक मजबूती और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े बड़े फैसले लिए हैं।भाजपा प्रत्याशी डीडवाना जितेन्द्र सिंह जोधा ने जारी प्रेस नोट में बताया कि बजट में डीडवाना को मिनी सचिवालय और अन्य…
