देश ने खोया जांबाज़ सपूत: राष्ट्रपति पदक विजेता सूबेदार मेजर यासीन खान को सीआरपीएफ ने दी अंतिम सलामी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में वर्षों तक वीरता व समर्पण की मिसाल रहे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सूबेदार मेजर यासीन खान का सोमवार मध्यरात्रि दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 85 वर्षीय यासीन खान के निधन से न केवल डीडवाना बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के कायम नगर निवासी यासीन खान सेवा-निवृत्ति के बाद भी सामाजिक सरोकारों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे कायमखानी कब्रिस्तान, छात्रावास और समाजहित के अन्य कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते…

Continue reading

पेंशनर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए डीडवाना में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

राजस्थान पेंशनर्स समाज, जयपुर के निर्देशानुसार पेंशनर्स समाज की डीडवाना-कुचामन जिला शाखा द्वारा आज एक संगठित प्रयास के तहत अपने हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की गई। सुबह 11 बजे सैकड़ों पेंशनर्स पुरानी पंचायत समिति परिसर में एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेंद्र मीणा को सौंपा गया। पेंशनर्स समाज के जिला प्रवक्ता मनवर अली उस्मानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ज्ञापन केंद्र…

Continue reading

🏆🔥 क्रिकेट के रण में डीडवाना एसपीएल टीम की दमदार दहाड़! सीकर में आयोजित एसपीएल सीजन – 4 कप पर जमाया कब्जा, सैयद सितारों ने रचा इतिहास 🏏💥

डीडवाना के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार का दिन यादगार बन गया, जब सीकर के शाकिर भारती मैदान पर सैयद प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन 4 का फाइनल मुकाबला डीडवाना एसपीएल और सिराज स्टील सीकर के बीच खेला गया। पूरे रोमांच और जोश से भरे इस फाइनल में डीडवाना एसपीएल की टीम ने 22 रनों की शानदार जीत दर्ज कर एक बार फिर साबित कर दिया कि वे एसपीएल प्रतियोगिता के असली बादशाह हैं। 💥 शाकिर की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी और रुकनुद्दीन की कातिलाना गेंदबाज़ी ने पलटा…

Continue reading

“माँ अहिल्या: सेवा, समर्पण और सुशासन की प्रतीक — कुचामन में 300वीं जयंती पर युवाओं संग प्रेरणास्रोत संवाद”

पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे भव्य आयोजन श्रृंखला के अंतर्गत कुचामन सिटी के मरुधर नर्सिंग कॉलेज, में आज एक प्रेरणादायक विचार गोष्ठी और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ की गई। इस अवसर पर जिला संयोजक पवन टाक ने जयंती वर्ष के महत्व को रेखांकित करते हुए आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि यह वर्ष समर्पित है उस ऐतिहासिक महानता को, जिन्होंने…

Continue reading

डीडवाना के मुजाहिद सिद्दीकी का राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयन, छत्तीसगढ़ में दिखाएंगेजलवा”

डीडवाना के फ्रेंड्स क्लब के होनहार मिडफील्डर मुजाहिद सिद्दीकी पुत्र जाहिद सिद्दीकी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। मुजाहिद का चयन राजस्थान अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हुआ है, जो आगामी 28 अप्रैल से छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले के नारायणपुर गांव में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। मुजाहिद के साथ पूरी टीम को राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने जयपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस टीम में डीडवाना – कुचामन जिले…

Continue reading

हज यात्रा 2025: 462 चयनित यात्रियों के लिए 16-17 अप्रैल को विशेष प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर

हज यात्रा 2025 में शामिल होने वाले डीडवाना – कुचामन और नागौर जिले के चयनित हज यात्रियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नागौर गोपाल जीनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल डीडवाना – कुचामन और नागौर जिले के कुल 462 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से यह दो दिवसीय कार्यक्रम 16 और 17 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हज यात्रियों को मक्का और…

Continue reading

गिव अप अभियान की अवधि बढ़ी,30 अप्रैल तक हटवा सकते हैं खाद्य सुरक्षा सूची से नाम

राजस्थान सरकार के नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2013 के तहत अपात्र या सक्षम लाभार्थियों से स्वेच्छा से अपना नाम हटाने के लिए चलाए जा रहे ‘गिव अप अभियान’ को जबरदस्त जनसहयोग मिल रहा है। व्यापक समर्थन और जनभागीदारी को देखते हुए सरकार ने इस अभियान की अवधि 31 मार्च 2025 से बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दी है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। क्या है ‘गिव अप अभियान’? ‘गिव अप…

Continue reading

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई राजस्व अधिकारियों की बैठक

डीडवाना (शकील अहमद उस्मानी) 26 मार्च।जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर सेन ने राजस्व कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों व तहसीलदारों को बजट 2025-26 की घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने भूमि रूपांतरण, भू उपयोग परिवर्तन, राजकीय भूमि के आवंटन,एलआर एक्ट के अतिक्रमण मामले, सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि के…

Continue reading

राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने आंदोलन की दी चेतावनी । जानिए वजह…

डीडवाना(शकील अहमद उस्मानी)राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में कार्मिकों ने सीएम भजनलाल शर्मा के नाम का एक ज्ञापन डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर पुखराज सेन को दिया।जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि संघ की इस ज्ञापन में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री ने मंत्रालयिक निदेशालय के गठन की घोषणा की है जिसकी कार्यवाही राज्य सरकार स्तर पर प्रक्रियाधीन है। इसके गठन से राजस्व मण्डल और इसके प्रशासनिक नियंत्रणाधीन कार्यालय जैसे संभागीय आयुक्त कार्यालय,जिला कलक्टर कार्यालय,राजस्व अपील अधिकारी कार्यालय,उपखण्ड अधिकारी कार्यालय,…

Continue reading

एडवोकेट इन्शाफ खान बने मुस्लिम महासभा के जिला डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर

डीडवाना (शकील अहमद उस्मानी): मुस्लिम महासभा के प्रदेशाध्यक्ष इकबाल भाटी ने राष्ट्रीय अध्यक्षा रेशमा सोलंकी और राष्ट्रीय संरक्षक सिकंदर पठान के निर्देशानुसार एडवोकेट इन्शाफ खान पुत्र अहमद खान (निवासी निम्बी खुर्द) को जिला डीडवाना-कुचामन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। एडवोकेट इन्शाफ खान की इस नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। डीडवाना बार संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल बख्शी, एडवोकेट शौकत यूसुफ चायनाण, जय वीर सिंह, नसीब चोपदार, दिलशाद खान सहित कई सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने उनका अभिनंदन किया।

Continue reading
error: News 1 Rajasthan