फूलों की होली और रोज़ा इफ्तार के संग सजा सौहार्द का रंग, डीडवाना में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

डीडवाना में शनिवार को सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और आपसी प्रेम का अनूठा नजारा देखने को मिला। दिन में फूलों की होली और फागोत्सव की रंगत बिखरी तो शाम होते-होते रोजेदारों ने रोज़ा इफ्तार कर अमन-चैन की दुआएं मांगी। डीडवाना विधायक यूनुस खान के सानिध्य में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह और विशाल रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।  एक ही मंच पर फागुन के गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं और कुछ ही देर बाद…

Continue reading

डीडवाना के मुश्ताक खान खात्यासनी को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष 

 राजस्थान में आगामी दिनों में होने वाले पंचायत और निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद के बीच डीडवाना के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुश्ताक खान खात्यासनी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने उन्हें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को डीडवाना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। दरअसल, राजस्थान कांग्रेस ने अल्पसंख्यक विभाग की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए कुल 134 नेताओं को विभिन्न पदों…

Continue reading

डीडवाना में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां तेज, शोभायात्रा के पोस्टर व निमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

डीडवाना शहर में आगामी रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में गठित रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए लगातार बैठकों और कार्यक्रमों का दौर जारी है।इसी क्रम में पावन सिद्ध स्थल श्री दोजराज गणेश मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर रामनवमी शोभायात्रा के पोस्टर एवं निमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से हुई, जिसके बाद सभी ने शोभायात्रा के सफल…

Continue reading

50 साल बाद फिर सजी मित्रों की महफ़िल : बांगड़ कॉलेज के पूर्व छात्रों ने गुरुजनों को किया नमन

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में इंसान धन, करियर और पहचान की तलाश में देश-विदेश तक चला जाता है। कोई व्यापार में रमता है, कोई सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाता है, लेकिन जो अपनी मातृभूमि और बचपन के सखा-संगियों को नहीं भूलता, वही सच में भाग्यशाली कहलाता है। ऐसी ही मिसाल पेश की डीडवाना नगर के राजकीय बांगड़ कॉलेज के वर्ष 1975-76 के विद्यार्थियों ने।करीब 50 वर्ष पहले कॉलेज की दहलीज पार करने वाले 40 मित्र आज भी हर साल एक बार मिलते…

Continue reading

परबतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर फ्रॉड व ऑनलाइन गेमिंग से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के तीन सरगना गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले की परबतसर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली संगठित गैंग के मुख्य सरगना तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया तथा वृताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में परबतसर थाना प्रभारी सुमन बुंदेला और उनकी टीम ने गच्छीपुरा थाने में दर्ज प्रकरण में यह कार्रवाई की। इससे…

Continue reading

रघुनाथपुरा में ही रहे मतदान केंद्र: नावां तहसीलदार पर भ्रामक रिपोर्ट का आरोप,ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

डीडवाना-कुचामन जिले की नावां पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत देपुर–रघुनाथपुरा का मामला आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गया, जब रघुनाथपुरा और देवनगर के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे। ग्रामीणों ने नावां तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल पर चुनाव आयोग को कथित रूप से भ्रामक तथ्य प्रस्तुत कर गुमराह करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ग्राम पंचायत देपुर–रघुनाथपुरा का मतदान केंद्र रघुनाथपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक…

Continue reading

डीडवाना की बेटी ने पहाड़ों को किया फतह : किंजल प्रजापत ने राष्ट्रीय माउंटेन बाइक स्पर्धा में किया राजस्थान का नेतृत्व

डीडवाना की उभरती साइक्लिस्ट किंजल प्रजापत ने एक बार फिर अपने शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश की वादियों में आयोजित राष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता में किंजल ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए दमदार प्रदर्शन किया। ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों और चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर साइकिल दौड़ाते हुए उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अभ्यास का परिचय दिया।यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हर वर्ष Cycling Federation of India (सीएफआई) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें देशभर से सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के प्रतिभागी…

Continue reading

राजस्थान बास्केटबॉल संघ के चुनाव 22 मार्च को उदयपुर में, डीडवाना में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय साधारण सभा बैठक

राजस्थान बास्केटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ प्रदेश स्तरीय साधारण सभा डीडवाना नगर परिषद सभागार में आयोजित हुई, जहां प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों से अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान आज भारतीय बास्केटबॉल में एक अहम कड़ी बन चुका है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।…

Continue reading

प्रथम सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए एरीना सोकर अकादमी की टीम रवाना, राजस्थान का मान बढ़ाने का लिया संकल्प

डीडवाना। मारवाड़ फुटबॉल अकादमी द्वारा संचालित एरीना सोकर अकादमी की बालिका फुटबॉल टीम हरियाणा में आयोजित होने वाली प्रथम सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। अकादमी के निदेशक डॉ. सोहन चौधरी ने टीम को हरी झंडी दिखाकर विदाई दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।यह प्रतियोगिता हरियाणा के झज्जर जिले के नानू गांव में 21 फरवरी से 22 फरवरी तक दो दिवसीय आयोजन के रूप में सम्पन्न होगी, जिसमें राज्यभर से महिला फुटबॉल टीमें अपना…

Continue reading

सादगी की शहनाई, संस्कारों की जीत — डीडवाना के प्रदीप गुर्जर ने सिर्फ एक रुपया और नारियल लेकर किया आदर्श विवाह

आज के दौर में जहां शादियां लाखों रुपये की फिजूलखर्ची और दहेज की कुरीति में उलझती जा रही हैं, वहीं आदर्श नगर डीडवाना के प्रदीप गुर्जर ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने अपनी शादी में दहेज लेने से साफ इनकार करते हुए मात्र एक रुपया और नारियल स्वीकार कर समाज को एक सशक्त संदेश दिया। उनका विवाह मेड़ता रोड की कंचन के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह समारोह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं,…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan