लेडी डॉन अनुराधा के इशारे पर हुई थी फायरिंग — कुचामन पुलिस ने 2021 के बहुचर्चित फायरिंग केस में एक और आरोपी रोहित सिंह को किया गिरफ्तार

लेडी डॉन अनुराधा के इशारे पर हुई थी फायरिंग — कुचामन पुलिस ने साल 2021 के बहुचर्चित फायरिंग मामले में एक और आरोपी रोहित सिंह को किया गिरफ्तार कुचामन सिटी के साल 2021 के बहुचर्चित सट्टा व्यापारी फायरिंग प्रकरण में एक और बड़ी कार्रवाई, आरोपी को अलवर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया कुचामन सिटी , साल 2021 में कुचामन शहर को दहला देने वाले बहुचर्चित फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में लेडी डॉन अनुराधा…

Continue reading

श्रमिकों को सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति किया जागरूकआरयूआईडीपी की ओर से श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत बुधवार को जगदम्बा कॉलोनी स्थित सी.डब्ल्यू.आर. साईट पर श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर उन्हें सतर्क और सजग बनाना था। कार्यक्रम में कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र…

Continue reading

कुचामन विकास समिति ने किया नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान, अध्यक्ष काबरा बोले—“युवा सीए ही हैं देश की आर्थिक रीढ़”

कुचामन शहर की सामाजिक संस्था कुचामन विकास समिति के तत्वावधान में विकास भवन के बॉम्बे हॉल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2025 में सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलकाता निवासी और कुचामन प्रवासी सीए सुरेश काबरा रहे। उनके साथ मंच पर विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, सचिव बनवारीलाल मोर और कोषाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक रंगनाथ काबरा और सीए मुकेश डालुका…

Continue reading

30 नवम्बर तक देना होगा जीवित प्रमाण पत्र, वरना रुक जाएगी पेंशन — जिला कोषालय ने पेंशनर्स को किया सचेत

डीडवाना-कुचामन। जिले के सभी सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों को 30 नवम्बर तक अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य होगा । जिला कोषालय की ओर से एडवायजरी जारी की गई है इसमें स्पष्ट कहा गया है कि जो पेंशनर निर्धारित समयावधि में प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाएंगे, उनकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। जिला कोषाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि जीवित प्रमाण पत्र हर वर्ष पेंशनरों की सक्रिय स्थिति की पुष्टि के लिए आवश्यक होता है। इसे पेंशनर अपनी जनाधार या पेंशन आईडी से ऑनलाइन…

Continue reading

कुचामन में विकास का महा अभियान — हर वार्ड को मिलेगा 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का तोहफा

कुचामन नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की नई बयार बहने जा रही है। नगर परिषद ने शहर के सभी 45 वार्डों में 50-50 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य शुरू करने की घोषणा की है। कुल मिलाकर लगभग 22 करोड़ 50 लाख रुपये की यह योजना कुचामन को आधुनिक और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के लिए एक वर्ष की अवधि में…

Continue reading

कुचामन जिला अस्पताल सहित 13 स्वास्थ्य केंद्रों को मिले भूमि पट्टे, कलेक्टर खड़गावत बोले— अब सरकारी भवनों का विस्तार तेजी से होगा

डीडवाना-कुचामन जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों को भूमि स्वामित्व के पट्टे सौंपे। कुल 13 पट्टे प्रदान किए गए, जिनमें जिला अस्पताल कुचामन सहित कई प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. खड़गावत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को कुचामन जिला अस्पताल, डीडवाना के मंडा बासनी में मुख्य चिकित्सा…

Continue reading

यातायात व्यवस्था के सजग प्रहरी नवाब खान बने एएसआई, कुचामन सिटी में हुआ जोरदार स्वागत

कुचामन सिटी शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सधे अंदाज़ में संभालने वाले यातायात प्रभारी हेड कांस्टेबल नवाब खान के एएसआई पद पर पदोन्नत होने की खुशी में मंगलवार को लायंस सर्किल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों की ओर से उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर धोबी समाज के अध्यक्ष कैलाश बारिया ने बताया कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि उस सेवाभाव का है, जिससे नवाब खान ने कम स्टाफ के बावजूद कुचामन सिटी की यातायात व्यवस्था…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन में शिक्षा विभाग का अभिनव प्रयोग — अब ‘नो-बैग डे’ पर बच्चे सीखेंगे साइबर फ्रॉड से बचाव के गुर

डीडवाना-कुचामन जिले के शिक्षा विभाग ने इस बार ‘नो-बैग डे’ को ज्ञान के साथ सुरक्षा से भी जोड़ दिया है। शिक्षा विभाग ने विभिन्न बैंकों के सहयोग से एक अभिनव पहल की है, जिसके तहत विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अजीत सिंह देथा ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को ‘नो-बैग डे’ के अवसर पर बैंक प्रतिनिधि विद्यालयों में पहुंचेंगे। वे प्रार्थना सभा में शिक्षकों और विद्यार्थियों को…

Continue reading

कुचामन में RPS मुकेश चौधरी ने संभाला वृताधिकारी का पद, कहा — कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुचामन में नए वृताधिकारी के रूप में RPS मुकेश चौधरी ने आज विधिवत पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पिछले दिनों जारी हुई आरपीएस तबादला सूची में वृताधिकारी अरविंद विश्नोई का तबादला नागौर होने के बाद कुचामन की जिम्मेदारी मुकेश चौधरी को सौंपी गई थी। पदभार ग्रहण करने के बाद वृताधिकारी मुकेश चौधरी ने वृत्त के थाना प्रभारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित मुकदमों और जनसुनवाई से जुड़े मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि थानों में…

Continue reading

सुप्रीम कोर्ट से भी सिखवाल की जीत पर मुहर — आसिफ खान की अपील खारिज, सुरेश सिखवाल रहेंगे सभापति पद पर कायम

कुचामनसिटी, कुचामन नगर परिषद की राजनीति में चल रहे लंबे “शह और मात” के खेल का अब पटाक्षेप हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आसिफ खान की विशेष अनुमति याचिका (SLP) को खारिज कर दिया। इसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा दिए गए आदेश को सर्वोच्च न्यायालय ने बरकरार रखा है।अब एक बार फिर सुरेश सिखवाल उर्फ बबलू सिखवाल ही कुचामन नगर परिषद के विधिवत सभापति बने रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट में भी सरकार का पक्ष रहा मजबूत मामले…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan