निकाय चुनाव में नामांकन ने पकड़ी रफ्तार: दूसरे दिन 478 पर्चे दाखिल, अब तक 513 नामांकन
मकराना में सबसे ज्यादा 144, कुचामन में 81 और नावां में 70 नामांकन; 31 अगस्त को अंतिम मौका डीडवाना-कुचामन। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में चुनावी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले के सभी आठ नगरीय निकायों में प्रत्याशियों ने उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना के अनुसार 29 अगस्त को जिले में कुल 478 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 376 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं 27 और…
