कुचामन सिटी में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला: वाणिज्य क्षेत्र में सुनहरे अवसरों की जानकारी

कुचामन सिटी स्थित पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कैरियर काउंसलिंग विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वाणिज्य क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक कैरियर संभावनाओं से अवगत कराया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय, नावां की सहायक आचार्य डॉ. मोना अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वाणिज्य, व्यापार, अर्थशास्त्र, आयकर, जीएसटी, बैंकिंग, शिक्षण एवं सांख्यिकी जैसे क्षेत्रों में करियर के विविध अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि…

Continue reading

गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाकर दिखाई मानवता, अरुण चावला बने ‘गुड सेमेरिटन’—राजस्थान सरकार ने किया सम्मानित

कुचामन सिटी में मानवता की मिसाल पेश करने वाले नागरिक अरुण चावला को राजस्थान सरकार ने “मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना – गुड सेमेरिटन सम्मान” से सम्मानित किया है। सड़क दुर्घटना में घायल एक अज्ञात व्यक्ति की समय पर सहायता कर उन्हें अस्पताल पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर यह सम्मान प्रदान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते साल 19 जुलाई 2025 को अरुण चावला ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल मदद देते हुए बिना देरी किए चिकित्सालय पहुँचाया, जिससे पीड़ित को…

Continue reading

कुचामन सिटी को मिलेगा 5.50 करोड़ का ‘ऑक्सीजन पार्क’, मंत्री विजय सिंह बोले – हरियाली और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

कुचामन सिटी में अब हरियाली, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत शहर को जल्द ही एक आधुनिक “ऑक्सीजन पार्क” की सौगात मिलने जा रही है, जिसकी तैयारियां तेज हो चुकी हैं। नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने बताया कि करीब 60,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित होने वाला यह सिटी पार्क लगभग 5.38 से 5.50 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इसके लिए ओपन टेंडर जारी कर दिया गया…

Continue reading

कुचामन सिटी में पहली बार बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर दो दिवसीय भव्य आयोजन,रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक संध्या से लेकर शोभायात्रा तक होंगे कार्यक्रम

कुचामन सिटी , भारत रत्न, संविधान निर्माता और समता-न्याय के अग्रदूत डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कुचामन सिटी में पहली बार दो दिवसीय भव्य आयोजन होने जा रहा है। शहर में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व उपसभापति हेमराज चावला ने बताया कि आगामी13 अप्रैल को कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 10 बजे कोठारी भवन, स्टेशन रोड पर विशाल रक्तदान शिविर से होगी। भीम युवा शक्ति के तत्वावधान में…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan