हर बच्चे को मिले सुरक्षित, सम्मानजनक और निश्चिंत बचपन — न्यायाधीश खारोल

कुचामन सिटी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार “Transformative Tuesday” अभियान के तहत कुचामन सिटी के कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी निवास विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल तथा वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती कामाक्षी मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित कर साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के थीम सांग “एक मुट्ठी आसमा,…

Continue reading

गर्म चाय के साथ घुलता जहर: डिस्पोजेबल कप बना सेहत और पर्यावरण का छिपा खतरा

डीडवाना – कुचामन , एक हाथ में चाय का कप और दूसरे में जल्दबाज़ी—शहर की भागती जिंदगी में यह आम दृश्य है, लेकिन इसी साधारण दिखने वाले डिस्पोजेबल कप के साथ हर घूंट में एक अनदेखा खतरा भी शरीर में प्रवेश कर रहा है। सुविधा के नाम पर तेजी से बढ़ा यह चलन अब वैज्ञानिक और चिकित्सकीय नजरिए से गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। शहर के गली-मोहल्लों, बस स्टैंड और बाजारों में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक कोटिंग वाले पेपर कप में गर्म चाय…

Continue reading

कुचामन में टेलेंट का महाकुंभ,नोबल स्कूल की स्कॉलरशिप परीक्षा में 1545 विद्यार्थियों ने आजमाई प्रतिभा

कुचामन सिटी: छोटे शहरों के बड़े सपनों को साकार करने की दिशा में नोबल स्कूल, कुचामन सिटी ने एक सराहनीय पहल करते हुए Talent & Scholarship Exam-2026 (2nd Phase) का सफल आयोजन किया। इस परीक्षा में कुचामन सहित जिलिया, पदमपुरा, आनंदपुरा, राणासर और कुकनवाली जैसे विभिन्न क्षेत्रों के कुल 1545 विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। इस परीक्षा ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को परखने के साथ-साथ उन्हें अपने भविष्य को लेकर एक स्पष्ट दिशा भी प्रदान की। कक्षा 2 से 10वीं…

Continue reading

रिमझिम बारिश में भी उमड़ा स्वास्थ्य के प्रति जोश, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कुचामन में पहली बार निकली जागरूकता रैली

कुचामन सिटी में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली ट्रांसफॉर्मेशन वैलनेस क्लब, जस्ट प्ले स्पोर्ट्स अकैडमी तथा कुचामन डॉक्टर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली की शुरुआत पुराने बस स्टैंड से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कुचामन महाविद्यालय तक पहुंची। रिमझिम बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा…

Continue reading

कुचामन सिटी: विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल: गंदगी, रिकॉर्ड गायब और अधिकारी अनुपस्थित, सख्त कार्रवाई

कुचामन सिटी। पंचायत समिति कुचामन सिटी के विकास अधिकारी अजीतसिंह ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परख ली। इस दौरान कई पंचायतों में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही सामने आई, जिस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत चान्दपुरा में रिकॉर्ड संधारण का अभाव पाया गया। वहीं ग्राम पंचायत चारणवास के ग्राम सबलपुरा में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आए, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। ग्राम पंचायत शिव में भी…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan