नोबल विद्यालय का शानदार रिजल्ट: 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम, मेधावी विद्यार्थियों व अभिभावकों का हुआ भव्य अभिनंदन
कुचामन सिटी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुचामन के नोबल विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा नगरी का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का माल्यार्पण कर व मुँह मीठा करवाकर भव्य अभिनंदन किया गया। संस्था प्रधान सतवन्त सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान वर्ग में आंचल (पुत्री श्री…
