मकराना की कैम्ब्रिज एकेडमी के गोल्डन बॉय आबे अदनान ने मेरिट में बनाई जगह, 800 में से 675 अंक हासिल
मकराना के अमनपुरा स्थित शिक्षण संस्थान कैम्ब्रिज एकेडमी ने सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें कक्षा ‘इन्फेंट-सी’ के होनहार छात्र आबे अदनान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। अदनान ने कुल 800 में से 675 अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। आबे अदनान, मकराना के प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और गायक मोहम्मद जावेद के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने जताई…
