भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह जोधा ने CM भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, CM ने किया “विकास पुस्तिका” का विमोचन
जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर डीडवाना के भाजपा नेता और विधानसभा चुनाव प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह जोधा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस दौरान डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत “विकास पुस्तिका” का मुख्यमंत्री के द्वारा विधिवत विमोचन किया गया। यह “विकास पुस्तिका” केवल अब तक हुए विकास कार्यों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले समय की योजनाओं और संकल्पों का भी स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करती है। इसमें सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य…
