15 साल बाद भी नहीं मिला आशियाना, कुचामन में 800 परिवारों का सब्र टूटा
डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत घर का सपना देख रहे करीब 800 परिवारों का इंतजार अब आक्रोश में बदल चुका है। 15-16 साल पहले मकान के पट्टे मिलने और पूरी राशि जमा करने के बावजूद आज तक लोगों को अपने घर नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में पीड़ितों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। दरअसल, कुचामन सिटी के त्रिसिंग्या हनुमानपुरा क्षेत्र में वर्ष 2011 में…
