रामनवमी पर कुचामन में निकलेगी भव्य वाहन रैली, आयोजन के मद्देनजर हुई बैठक
कुचामन सिटी। रामनवमी के पावन अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी एवं सर्व हिंदू समाज कुचामन के सानिध्य में आगामी 27 मार्च को भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली कुचामन डूंगरी स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें भगवान श्री राम की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहेंगी। रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को डूंगरी के बालाजी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।गौ…
