कुचामन में प्याज के दामों पर फूटा किसानों का गुस्सा: MSP, सीधी खरीद की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
कुचामन सिटी क्षेत्र में प्याज के गिरते दामों और किसानों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुनाराम महला के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि कुचामन क्षेत्र में बड़े स्तर पर प्याज और सब्जियों का उत्पादन होता है, जिसकी सप्लाई हरियाणा, पंजाब और कोलकाता सहित कई राज्यों में की…
