फूलों की होली और रोज़ा इफ्तार के संग सजा सौहार्द का रंग, डीडवाना में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल
डीडवाना में शनिवार को सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और आपसी प्रेम का अनूठा नजारा देखने को मिला। दिन में फूलों की होली और फागोत्सव की रंगत बिखरी तो शाम होते-होते रोजेदारों ने रोज़ा इफ्तार कर अमन-चैन की दुआएं मांगी। डीडवाना विधायक यूनुस खान के सानिध्य में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह और विशाल रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। एक ही मंच पर फागुन के गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं और कुछ ही देर बाद…
