अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, चांद दिखने पर 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर
कुचामन सिटी में रमजान के पवित्र महीने के 23वें दिन शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज पूरे एहतराम और अकीदत के साथ अदा की गई। शहर और आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में जौहर की अजान के बाद से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जुमे की नमाज के लिए मस्जिदें नमाजियों से गुलजार नजर आईं और कई जगह मस्जिदों के बाहरी परिसर तक नमाजियों की सफें नजर आई । पूरे शहर में इबादत और रूहानियत का माहौल रहा। नमाज से पहले विभिन्न…
