कुचामन में विकास को लेकर सियासत तेज, भाजपा का पलटवार — “132 दिनों में साढ़े चार साल से ज्यादा काम”
कुचामन नगर परिषद में आयोजित पार्षद विदाई समारोह के बहिष्कार और विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा भाजपा सभापति सुरेश सिखवाल और उनके 132 दिनों के कार्यकाल पर सवाल उठाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संयुक्त बयान जारी कर तीखा पलटवार किया है। नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नगर परिषद में भाजपा के 132…
