22 मार्च को जयपुर में होगा गौड़ ब्राह्मण समाज का अंतर्राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन,

समाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान आगामी 22 मार्च को जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। यह भव्य सम्मेलन विद्याधर नगर स्थित गौड़ ब्राह्मण समाजोपयोगी भवन, भगवान परशुराम परिसर, सेक्टर-4 में संपन्न होगा, जहां प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश से भी समाजबंधुओं की सहभागिता रहने की संभावना है। संगठन के नागौर एवं डीडवाना–कुचामन जिलाध्यक्ष गिरिराज खरींट ने जानकारी देते हुए बताया कि महासभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला…

Continue reading

कुचामन जिला अस्पताल में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान, पीएमओ डॉ. शकील अहमद राव के नेतृत्व में किशोरियों को मिला सुरक्षा कवच

सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से किशोरियों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय जिला अस्पताल कुचामन सिटी में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन अस्पताल के पीएमओ डॉ. शकील अहमद राव के निर्देशन में संपन्न हुआ, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्साहपूर्वक निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को टीके लगाए। अभियान का उद्देश्य 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) से होने वाले संक्रमण और भविष्य में होने वाले सर्वाइकल…

Continue reading

50 साल बाद फिर सजी मित्रों की महफ़िल : बांगड़ कॉलेज के पूर्व छात्रों ने गुरुजनों को किया नमन

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में इंसान धन, करियर और पहचान की तलाश में देश-विदेश तक चला जाता है। कोई व्यापार में रमता है, कोई सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाता है, लेकिन जो अपनी मातृभूमि और बचपन के सखा-संगियों को नहीं भूलता, वही सच में भाग्यशाली कहलाता है। ऐसी ही मिसाल पेश की डीडवाना नगर के राजकीय बांगड़ कॉलेज के वर्ष 1975-76 के विद्यार्थियों ने।करीब 50 वर्ष पहले कॉलेज की दहलीज पार करने वाले 40 मित्र आज भी हर साल एक बार मिलते…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan