एक हाथ में कुरान हो तो, दूसरे में कलम और कंप्यूटर भी जरूरी: रमजान के दूसरे जुमे पर कुचामन सिटी से तालीम का पैगाम
कुचामन सिटी में शुक्रवार को मुकद्दस रमजान माह के दूसरे जुमे पर शहर की सभी मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा की गई। दोपहर से पहले ही मस्जिदों में नमाजियों की आमद शुरू हो गई थी और नमाज का वक्त करीब आते ही सफें भरनी शुरू हो गईं। जगह-जगह इबादत का रूहानी माहौल नजर आया। शहर की प्रमुख मिर्जा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज से पहले उलेमाओं ने तकरीर करते हुए दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम हासिल करने…
