परबतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर फ्रॉड व ऑनलाइन गेमिंग से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के तीन सरगना गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले की परबतसर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली संगठित गैंग के मुख्य सरगना तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया तथा वृताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में परबतसर थाना प्रभारी सुमन बुंदेला और उनकी टीम ने गच्छीपुरा थाने में दर्ज प्रकरण में यह कार्रवाई की। इससे…

Continue reading

कमजोर रस्से ने ली जान: बोरावड़ की मार्बल खान में हादसा : श्रमिक की मौत

संगमरमर नगरी मकराना के बोरावड़ स्थित मार्बल खनन क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान क्रेन का रस्सा टूटने से हुए हादसे में 44 वर्षीय श्रमिक जवानाराम नायक की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने और करीब 40 फीट नीचे गिरने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।मृतक के परिजनों ने बताया कि मनाना निवासी जवानाराम पुत्र मोडूराम नायक बोरावड़ की कुमारी रेंज स्थित बालाजी माइन्स में कार्यरत…

Continue reading

कमला कुंज में भक्ति और रंगों की छटा, फूलों की होली संग गूंजे बाबा श्याम के भजन

कुचामन सिटी के ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित श्री कमला कुंज में फाग महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। ब्रह्मपुरी महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल के बीच बाबा श्याम के मधुर भजनों पर फूलों की होली खेली गई।महोत्सव के दौरान बाबा श्याम, भोलेनाथ और लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने पूरे परिसर को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। वातावरण…

Continue reading

रघुनाथपुरा में ही रहे मतदान केंद्र: नावां तहसीलदार पर भ्रामक रिपोर्ट का आरोप,ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

डीडवाना-कुचामन जिले की नावां पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत देपुर–रघुनाथपुरा का मामला आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गया, जब रघुनाथपुरा और देवनगर के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे। ग्रामीणों ने नावां तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल पर चुनाव आयोग को कथित रूप से भ्रामक तथ्य प्रस्तुत कर गुमराह करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ग्राम पंचायत देपुर–रघुनाथपुरा का मतदान केंद्र रघुनाथपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक…

Continue reading

जाति के आधार पर भेदभाव अस्वीकार्य: टोंक की घटना पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी की प्रतिक्रिया, महिला कांग्रेस ने पीड़ित महिलाओं से की मुलाकात

“महिलाओं से उनकी जाति और पहचान पूछकर मदद से वंचित करना न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज को तोड़ने वाली सोच का परिचायक है।” यह कहना है राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश adhyaksh अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी का, जिन्होंने टोंक जिले की हालिया घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि Rajasthan के Tonk district के करेड़ा गांव से जुड़ा है । जहां भाजपा के एक पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर आरोप है कि उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं से पहले उनकी जाति…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan