डीडवाना की बेटी ने पहाड़ों को किया फतह : किंजल प्रजापत ने राष्ट्रीय माउंटेन बाइक स्पर्धा में किया राजस्थान का नेतृत्व
डीडवाना की उभरती साइक्लिस्ट किंजल प्रजापत ने एक बार फिर अपने शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश की वादियों में आयोजित राष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता में किंजल ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए दमदार प्रदर्शन किया। ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों और चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर साइकिल दौड़ाते हुए उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अभ्यास का परिचय दिया।यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हर वर्ष Cycling Federation of India (सीएफआई) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें देशभर से सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के प्रतिभागी…
