सर्व समाज की और से 17 फरवरी को कुचामन बंद का आह्वान । जानिए क्या है वजह?
नागौर देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह पलाड़ा को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने तथा शहर के अन्य व्यापारियों को बार-बार रंगदारी की धमकियां मिलने के विरोध में मंगलवार 17 फरवरी 2026 को कुचामन बंद और धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। यह आंदोलन सर्व समाज द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, 17-02-2026 को प्रातः 10 बजे सभी नागरिक किनोई पार्क में एकत्रित होंगे। वहां से…
