नोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, RAS में चयनित पूर्व छात्रों का भव्य अभिनंदन
कुचामन सिटी में स्थानीय नोबल स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों का सम्मान किया गया तथा विद्यालय के गौरवशाली परिणामों को साझा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश सिखवाल (सभापति, नगरपरिषद् कुचामन सिटी) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. वी.के. गुप्ता ( पूर्व PMO, राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी), गोविन्द राम शेषमा (अध्यक्ष, निजी विद्यालय एसोसिएशन), अर्जुन राम कड़वा, नन्द किशोर ढाका, रामदेव खीचड़ और देवीलाल दादरवाल उपस्थित रहे। मुख्य…
