सुदरासन की बेटियों ने बढ़ाया गांव का मान, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में बनाई पहचान
विशेष रिपोर्ट / डीडवाना–कुचामन जिले के सुदरासन गांव में फुटबॉल के माध्यम से प्रदेश और देश स्तर पर पहचान बना चुकी होनहार बेटियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एरेना फुटबॉल एकेडमी और ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी, अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे। समारोह में उन बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गांव का नाम रोशन…
