राष्ट्रभाषा हिंदी सम्मान समारोह की गूंज, तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन हिंदी अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बटोरी तालियां
श्री कुचामन पुस्तकालय, कुचामन सिटी में शुक्रवार को तीन दिवसीय राष्ट्रभाषा हिंदी सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह का उद्देश्य हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी में इसकी महत्ता के प्रति जागरूकता फैलाना है। समारोह का उद्घाटन कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र कुमार पारीक ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रभाषा हिंदी सिर्फ संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और एकता की आत्मा है। उन्होंने युवाओं से हिंदी के प्रति गर्व और अपनत्व का भाव रखने की अपील की। मुख्य अतिथि,…
